ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
देखिए प्रियंका और निक की तीसरी रिसेप्शन पार्टी का लुक, सिंपल डीसेंट अंदाज में नजर आईं देसी गर्ल

देखिए प्रियंका और निक की तीसरी रिसेप्शन पार्टी का लुक, सिंपल डीसेंट अंदाज में नजर आईं देसी गर्ल

बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फिल्मी और उद्योग जगत से जुड़े मेहमानों के लिए मुंबई में 20 दिसंबर को अपनी वेडिंग की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी है। इस बिग बैश में तमाम बड़ी और चर्चित हस्तियां शामिल हुईं हैं। प्रियंका और निक ने ये रिसेप्शन पार्टी बांद्रा में समंदर किनारे बने होटल ताज लैजेंड में रखी।

इस रिसेप्शन में प्रियंका चोपड़ा ने ऑफ व्हाइट कलर का कस्टमाइज्ड लंहगा कैरी किया, जिसमें उनका लुक बेहद एलिगेंट और क्लासी नजर आया। वहीं उनके पतिदेव निक जोनस नेवी ब्लू कलर के कैजुअल सूट में नजर आये। इस पार्टी में शामिल हुए फेमस म्यूजिक डायेरक्टर ए.आर.रहमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में प्रियंका और निक के साथ अपनी फोटो शेयर की है।

47581762 1985757464794228 3849184297763596878 n

देखिए प्रियंका और निक के तीसरे रिसेप्शन पार्टी का लुक –

image from ios %281%29 5516670

ADVERTISEMENT

(फोटो साभार – इंस्टाग्राम)

देखिए प्रियंका और निक की दूसरी रिसेप्शन पार्टी का लुक –

image from ios 6381160

बता दें कि प्रियंका और निक का यह तीसरा वेडिंग रिसेप्शन है। इससे एक दिन पहले यानि कि 19 दिसंबर को उन्होंने मुंबई में अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के लिए रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें प्रियंका ने नेवी ब्लू कलर का इंडो वेर्स्टन फ्लोर लेंथ गाउन पहना था और वहीं निक जोनस ब्लू- ग्रे कलर के सूट में…

देखिए प्रियंका और निक की पहली रिसेप्शन पार्टी का लुक –

843889f2-ae09-474f-9feb-807859458df4

ADVERTISEMENT

4 दिसंबर को दिल्ली में अपने रिश्तेदारों और कुछ खास मेहमानों के लिए भी एक रिसेप्शन पार्टी दी गई थी, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। दिल्ली रिसेप्शन में प्रियंका ने जहां आइवरी कलर का खूबसूरत लंहगा चोली पहना था, वहीं निक भी ब्लू वेलवेट सूट और बो में जंच रहे थे।

देखिए वीडियो –

बता दें कि निक जोनस एक फेमस अमेरिकी सिंगर और गीतकार हैं। उनकी उम्र 25 साल है। वो उम्र में प्रियंका से 11 साल छोटे हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो क्वांटिको के दौरान एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। प्रियंका और निक ने मुंबई में अगस्त साल 2018 में सगाई की थी। उसके बाद साल के आखिर तक दोनों ने शादी कर ली। प्रियंका और निक की शादी दो अलग- अलग तरह के रिवाजों के बीच जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई। दोनों ने पहले 1 दिसंबर को वेस्टर्न रीति- रिवाज़ यानि कि क्रिश्चियन तरीके से और फिर बाद में 2 दिसंबर को भारतीय हिंदू रीति रिवाज से शादी की।

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

अब POPxo शॉप से कीजिए अपने पसंदीदा सामान की शॉपिंग और वो भी 25% की छूट के साथ… : www.POPXO.comSHOP पर जाएं और POPXOFIRST कोड के साथ पाएं डिस्काउंट।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें –

संजय बी जुमानी की भविष्यवाणी: संभलकर रहना होगा प्रियंका चोपड़ा को, मिल सकता है शादी में धोखा
प्रियंका चोपड़ा की सास ने उन्हें मुंह दिखाई में दिया अब तक का सबसे बेशकीमती तोहफा
देसी अंदाज में गजब ढा रही थीं प्रियंका की जेठानी, मोदी से मिलकर कुछ ऐसा था उनका रिएक्शन

20 Dec 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT