ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
शुद्ध देसी रीति रिवाज़ से ‘रोका’ करने पर प्रियंका की खूब हो रही है वाहवाही, देखें तस्वीरें

शुद्ध देसी रीति रिवाज़ से ‘रोका’ करने पर प्रियंका की खूब हो रही है वाहवाही, देखें तस्वीरें

 

पिछले काफी दिनों से लगाए जा रहे कयासों के बाद आखिरकार बॉलीवुड ब्यूटी प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सेंसेशन निक जोनस की रोका या कहें इंगेजमेंट सेरेमनी हो ही गई। इस हाई प्रोफाइल इंगेजमेंट सेरेमनी में कुछ ऐसा भी था, जिसकी वजह से पिछले काफी दिनों से प्रियंका को बॉलीवुड छोड़कर हॉलीवुड में ही बस जाने की वजह से नापसंद कर रहे लोगों ने भी काफी पसंद किया और इस खास बात के लिए उसकी काफी तारीफ भी की।

होने लगी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ़

जी हां, जहां 36 वर्षीय प्रियंका चोपड़ा की सगाई हॉलीवुड के सिर्फ 25 वर्षीय निक जोनस के साथ होने की बात सिर्फ सुनने पर ही लोगों ने सोशल मीडिया पर इस जोड़ी का खासा मजाक बनाया और काफी ट्रोल किया, वहीं इस रोके के बाद लोगों के तेवर बिलकुल ही बदल गए हैं। कल हुई रोका की रस्म के बाद लोगों ने प्रियंका को ट्रोल करने के बजाय इस बात पर तारीफें करनी शुरू कर दी हैं कि उन्होंने एक विदेशी व्यक्ति को उसके परिवार समेत भारत लाकर देसी रीति रिवाजों के साथ भारतीय परंपराओं के अनुसार देसी तरीके से रस्में निभाईं और यहां तक कि सभी विदेशी मेहमानों ने भी भारत की रीति रिवाजों के अनुसार देसी पोशाक ही धारण कीं।

इन बातों पर किया जा रहा था ट्रोल

शायद आपको पता ही होगा कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की उम्र में करीब 11 साल का अंतर है जो एक बड़ी वजह है जिससे देश में प्रियंका को ट्रोल किया जा रहा था। कहा जा रहा था कि वह निक की आंटी की तरह है, जो एक बच्चे को ले भागी है। यह भी कि जब प्रियंका मिस वर्ल्ड बनी थीं, तब निक सिर्फ 10 साल के थे। यह शादी नहीं चलेगी। यह भारतीय संस्कृति का अपमान है! आदि..आदि। लेकिन ऐसे सभी लोगों की बातों को अनसुना करते हुए प्रियंका ने कुछ ऐसा कर डाला, जिससे सारी नफरत मोहब्बत में बदल गई।

ADVERTISEMENT

अब  प्रियंका को कहा जा रहा है ग्लोबल सुपरस्टार

अब लोगों का कहना है कि जहां देश की दूसरी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज़ शादी करने के लिए दूर विदेशों में किसी खूबसूरत जगह चुन रही हैं, वहां हमारी ग्लोबल सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा अपने होने वाले पति निक जोनस को विदेश से भारत लेकर आई। और इससे भी ज्यादा अच्छी बात यह है कि उसने पूरे भारतीय रीति रिवाजों के साथ अपनी रोका की रस्म को पूरा किया। वाकई प्रियंका एक देसी दिल वाली देसी गर्ल है।

लगा जैसे कोई बॉलीवुड मूवी हो

जोनस फैमिली के प्रति रेस्पेक्ट बढ़ी

लोग कुछ भी कहें, प्रियंका कि दिल पूरा हिंदुस्तानी है

जोनस के मामा- पापा इंडियन ट्रेडिशनल में- कितना सुंदर

क्यूट निक जोनस को मान लिया अपना जीजू

हमने प्रियंका की आलोचना की, पर अब हिंदू रीति निभाने पर तारीफ तो बनती है 

दूसरे कल्चर को अपनाना काबिले तारीफ है

निक जोनस के पैरेंट्स कमाल के हैं

प्रियंका के लिए निक ने इतना कुछ किया

प्रियंका के लिए कुछ भी कर सकता है यह लड़का निक जोनस 

देखें रोका से पहले प्रियंका के घर की झलक

इन्हें भी देखें –

1. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई होनी पक्की, मुंबई पहुंची निक की फैमिली
2. विदेशी मुंडे ने थामा देसी गर्ल प्रियंका का हाथ, देखिए सगाई से पहले रोका सेरेमनी की तस्वीरें
3. आखिरकार प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ रिलेशनशिप की बात कन्फर्म कर ही दी
4. अरे, प्रियंका चोपड़ा को क्या हुआ कि अचानक न्यूयॉर्क में सड़क पर ही नाचने लगीं ? 

19 Aug 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT