ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
बेटी को घर लाने के एक दिन बाद ही काम पर वापस लौटी प्रियंका चोपड़ा, शेयर की Pic

बेटी को घर लाने के एक दिन बाद ही काम पर वापस लौटी प्रियंका चोपड़ा, शेयर की Pic

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने हाल ही में अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की है। बता दें कि दोनों ने जनवरी में बेटी का स्वागत किया था। कपल ने इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इसके बाद दोनों की बेटी लगभग 100 से अधिक दिनों के बाद NICU से घर आई है और इसकी जानकारी भी प्रियंका ने बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को सोमवार को ही दी थी।

बेटी को घर लाने के बाद अब एक्ट्रेस एक बार फिर अपने काम पर वापस लौट गई हैं। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में खूबसूरत रेड ड्रेस में खुद की एक तस्वीर शेयर की है और इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”बैक टू वर्क” और इसके साथ उन्होंने अपने आने वाले शो Citadel का हैशटैग भी शेयर किया है। बता दें कि प्रियंका ने अपनी अमेजन सीरिज की शूटिंग पिछले साल दिसंबर में खत्म कर ली थी और इसे उन्होंने शूटिंग का इंटेस साल बताया था और साथ ही फैंस को यह कहते हुए टीज किया था, कि ये फैंस को जरूर पसंद आएगा।

इंस्टाग्राम स्टोरी में प्रियंका की तस्वीर को देखकर लग रहा है कि वह सीरिज के प्रमोशन के लिए तैयार हो रही हैं। वैसे तो अभी तक उनकी इस सीरिज के रिलीज डेट को कंफर्म नहीं किया गया है लेकिन इसमें प्रियंका, रिचर्ड मैडेन के साथ दिखेंगी और यह 2022 में रिलीज होगा। इस एक्शन-पैक्ड सीरिज के बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है और फैंस इस सीरिज के ट्रेलर के जल्द सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

प्रियंका ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनका नेम कार्ड भी बैकग्राउंड में दिखाई दे रहा है, जिस पर उनका पूरा नाम यानि कि प्रियंका चोपड़ा जोनस लिखा हुआ है। बता दें कि पिछले साल प्रियंका ने जब अपने इंस्टाग्राम हैंडल से जोनस हटा दिया था तो फैंस को लगा था कि कपल के बीच सबकुछ सही नहीं है। हालांकि, प्रियंका ने इन अफवाहों को साफ करते हुए एक इंटरनेशनल डेली को बताया था कि उन्होंने प्रोफेशनल परेशानियों को देखते हुए अपने नाम के आगे से जोनस हटाया है।

ADVERTISEMENT
10 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT