बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जब भी कुछ करती हैं, वो सुर्खियां बन जाता है। अपने फैंस से डायरेक्ट जुड़े रहने के लिए वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। खासतौर पर इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा अपनी ज़िंदगी से जुड़े हर पहलू को फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलतीं। प्रियंका के फैंस भी उनकी हर फोटो और वीडियो को खुले दिल से पसंद करते हैं। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा लंदन में हैं। यहां उन्होंने लंदन की समर और बारिश को जमकर एन्जॉय किया। इसकी कुछ तस्वीरें भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा कभी भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। वे हमेशा उनके लिए कुछ न कुछ नया लेकर आती हैं। इस बार प्रियंका चोपड़ा ने लंदन से कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका लंदन के मानसून का पूरा लुत्फ उठाती हुई दिख रही हैं। प्रियंका के साथ उनके कुछ दोस्त भी इन तस्वीरों में नजर आये। उन्होंने लंदन में अपने खास दोस्तों दिव्या ज्योति और Cavanaugh James के साथ खूबसूरत समय बिताया।
इस दौरान प्रियंका चोपड़ा लंदन में कई जगह घूमीं और इन पलों को उन्होंने तस्वीरों में कैद भी किया। बाद में यही तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। प्रियंका चोपड़ा लंदन की सड़कों और खूबसूरत स्पॉट्स पर घूमती हुई दिखीं। उन्होंने दिव्या और जेम्स के साथ इस तस्वीरें को भी शेयर किया। मानसून में प्रियंका चोपड़ा अपने दोनों दोस्तों के साथ काफी खुश नजर आ रही थीं।
लंदन की बारिश में प्रियंका चोपड़ा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मार्शमेलो का मजा भी लिया। इन तस्वीरों को देखकर किसी का भी दिल वेकेशन पर जाने के लिए मचल उठेगा।
बता दें प्रियंका लंदन अपने किसी काम के सिलसिले में गई हुई हैं। मगर काम के साथ प्रियंका मस्ती करना भी कभी नहीं भूलतीं। लंदन से प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ और तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस दौरान वो अपने पपी के साथ समय बिताती हुई भी नजर आईं।
POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!