बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज की पहचान की मोहताज नहीं है। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हर जगह उन्हीं के चर्चे हैं। वैसे इन दिनों प्रियंका की इंगेजमेंट रिंग की कीमत लोगों का ध्यान खींच रही है। इसकी वजह सगाई की अंगूठी की डिजाइन नहीं बल्कि उसकी कीमत है।
आपको बता दें कि जब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई हुई थी तो उस दौरान उनकी अंगूठी की खूब चर्चा हुई थी। हर कोई उनकी सगाई की अंगूठी देखते ही रह गया था। हाल ही में हमें उसकी कीमत के बारे में पता चला तो हमारे होश ही उड़ गये।
वहीं अब प्रियंका ने हॉलीवुड मीडिया से खास बातचीत के दौरान अपनी सबसे प्यारी और महंगी चीज के बारे में बताया। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि निक जोनास ने उन्हें बेशकीमती सगाई की अंगूठी दी है। ये अंगूठी उनके लिए सबसे प्यारी और सबसे महंगी चीज है। प्रियंका ने कहा, “मैं अगर ऐसा नहीं कहूंगी तो निक मुझे मार देंगे, लेकिन मैं अपनी ज्वैलरी पीस के मामले में बहुत ही सेंटीमेंटल हूं. मेरी सगाई की अंगूठी मुझे बीते दिनों की याद दिलाती है।”
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका चोपड़ा के लिए सगाई की रिंग खरीदने के लिए निक जोनस को अपना एक स्टोर तक बेचना पड़ गया था। निक जोनस द्वारा प्रियंका चोपड़ा को गिफ्ट की गई उस अंगूठी की कीमत लगभग 2 लाख डॉलर थी।
हाल ही में एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी बेशकीमती इगेंजमेंट रिंग की कीमत का खुलासा भी किया है। जब उनसे पूछा गया की उनकी सबसे कीमती ज्वैलरी कौन सी है? तब उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि अगर मैनें अपनी सगाई की अंगूठी का नाम नहीं लिया तो मेरे पति निक जोनस मुझे मार डालेंगे। उन्होंने कहा कि इस अंगूठी के साथ मेरी कई यादें जुड़ी है तो में उसी का नाम लेना चाहूंगी। इंटरव्यू के दौरान जब अंगूठी पर बात चली तो प्रियंका काफी इमोशनल हो गईं। प्रियंका ने बताया कि उनकी सगाई की अंगूठी की कीमत 2.1 करोड़ रुपए है।
हालांकि ये आम आदमी के बजट के हिसाब से ये कीमत काफी ज्यादा है। अंगूठी की कीमत तो एक आलीशान घर खरीदा जा सकता है। वैसे आपको याद दिला दें कि प्रियंका की शादी के दौरान भी ये अंगूठी काफी सुर्खियों में छाई थी।
बता दें कि निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा के लिए ये दिवाली बेहद खास रही। प्रियंका और निक भी अपने नए घर में दीपावली का त्योहार मनाकर बेहद खुश नजर आए। प्रियंका और निक ने नए घर से बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्ट को कैप्शन दिया, ”हमारे पहले घर में एक साथ हमारी पहली दिवाली। यह हमेशा खास रहेगी। इस शाम को इतना खास बनाने के लिए कड़ी मेहनत करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। आप सभी मेरे फरिश्ते हैं। उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने मेरी संस्कृति का सम्मान किया। ना सिर्फ कपड़े, बल्की रात भर डांस करते हुए, आपने मुझे ऐसा महसूस कराया कि मैं घर वापस आ गई हूं।”
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में लंदन में अपने अगले प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ शूटिंग खत्म की और वापस अमेरिका लौट आई हैं। इसके अलावा प्रियंका के पास ‘द मैट्रिक्स’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ सहित अन्य फिल्में हैं। वहीं बॉलीवुड में भी प्रियंका की फिल्म ‘जी ले जरा’ जल्द आने वाली है। रोड ट्रिप पर बनी इस फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर हैं। प्रियंका के अलावा इसमें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आयेंगे।
ये भी पढ़ें –
बेहद अनोखे ढंग से सजा रहे हैं प्रियंका और निक अपना नया आशियाना, फ्रेम करवाया शादी का गठबंधन
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने खरीदा बेहद खूबसूरत हॉलिडे होम, जानिए कीमत और लोकेशन
बॉलीवुड Celebs के बीच बेहद पॉपुलर हो रहा है ये फेस मास्क, कीमत जानकर रह जायेंगे हैरान