ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
इस सवाल का गलत जवाब देकर भी मिस वर्ल्ड बन गई थीं प्रियंका चोपड़ा, जानिए कैसे

इस सवाल का गलत जवाब देकर भी मिस वर्ल्ड बन गई थीं प्रियंका चोपड़ा, जानिए कैसे

इस बात में तो बिल्कुल भी शक नहीं है कि बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ से लेकर ग्लोबल स्टार बनने तक, प्रियंका चोपड़ा ने एक लंबा सफर तय किया है। दुनिया को पहली बार प्रियंका चोपड़ा से मिलवाया गया था, जब 18 साल की उम्र में उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने मिस वर्ल्ड सफर के दौरान एक बड़ी गलती की थी?

ग्लोबल ब्यूटी पेजेंट के फाइनल राउंड के दौरान, प्रियंका से पूछा गया कि “आप किस जीवित महिला की सबसे सक्सेसफुल वुमने के रूप में देखती हैं और उनको फॉलो करती हैं और क्यों?” प्रियंका ने जवाब दिया, “ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी मैं प्रशंसा करती हूं, लेकिन एक व्यक्ति जिसकी मैं प्रशंसा करती हूं वह मदर टेरेसा हैं, जो बहुत दयालु, विचारशील और दयालु हैं। उनकी निस्वार्थता और अपने काम के प्रति समर्पण मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।” यहां आप वीडियो भी देख सकते हैं –

जवाब था गलत

प्रियंका ने भले ही मदर टेरेसा का नाम लेकर लोगों की वाहवाही बटोरी और जजेस का दिल जीत लिया। लेकिन ये जवाब तथ्यात्मक रूप से सही नहीं था। दरअसल, सवाल जीवित महिला के बारे में पूछा गया था और मदर टेरेसा के निधन को 3 साल बीत चुके थे। इसलिए पीसी का जवाब सही नहीं था। लेकिन उनके कॉन्फिडेंस और शिष्टता ने जजेस पर छाप छोड़ी और वो देश को गौरव महसूस करने का ये मुकाबला जीत गईं।
प्रियंका चोपड़ा अपना ग्लो ऑन प्वॉइंट रखने के लिए 5 मिनट तक करती हैं ये काम 

पीसी ने कबूल की गलती

प्रियंका को मिस वर्ल्ड के रनवे पर चले हुए दो दशक से अधिक हो गए हैं। खिताब जीतने के बाद उनका जीवन बदल गया। एक साक्षात्कार में, पीसी ने कबूल किया कि उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह पेजेंट जीतेंगी।

ADVERTISEMENT

प्रियंका की मिस वर्ल्ड जर्नी

प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड (Miss World) का ताज अपने सिर सजाया। उस समय उनकी उम्र महज 18 साल थी। आज प्रियंका चोपड़ा की शख्सियत से सभी वाकिफ हैं। अपनी एक्टिंग के दम पर प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपने नाम का डंका बजाया। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में कई सोलो हिट फिल्में दीं। इनमें फैशन और मैरी कॉम के नाम सबसे ऊपर आते हैं। प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही। साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। प्रियंका और निक जोनस की शादी ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं।

इंडियन ब्यूटी क्वीन्स, जिन्होंने भारत से जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

17 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT