कहते हैं इंडियंस दुनिया के किसी भी कोने में हों अपने रीति-रिवाज को सेलिब्रेट करना नहीं भूलते हैं। कुछ ऐसी बानगी सात समुंदर पार बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने भी दिखाईं। उन्होंने एक तरफ जहां दिवाली पार्टी का धूमधाम सेलिब्रेशन किया। वहीं दूसरी तरफ दीपावली के शुभ मौके पर अपने पति निक जोनस के साथ पूरे विधि-विधान से लक्ष्मी-गणेश की पूजा करते हुए नजर आईं।
प्रियंका चोपड़ा भले ही शादी के बाद विदेश में शिफ्ट हो गई हैं लेकिन होली हो या दिवाली वह हर त्योहार सेलिब्रेट करती हैं। प्रियंका ने अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर में पूजा की। उनके साथ निक जोनस भी थे। दिवाली पूजा के लिए प्रियंका न सिर्फ बल्कि निक भी भारतीय परिधान पहनकर तैयार हुए थे। प्रियंका ने जहां पीले रंग की साड़ी पहन रखी थी वहीं निक ने भी कुर्ता-पजामा पहनकर पूजा की।
एक तस्वीर में दोनों आरती करते नजर आ रहे हैं तो एक अन्य तस्वीर में निक आरती की थाली में दीया जलाते दिखे। प्रियंका के साथ निक भी पूजा की हर विधि कर रहे हैं। प्रियंका और निक ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी काफी तारीफ भी कर रहे हैं।
प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, ”या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः देवी महालक्ष्मी के आशीर्वाद के साथ हम उनकी कृपा अपने घर में आमंत्रित करते हैं। हैप्पी दिवाली।”
वहीं इससे पहले प्रियंका ने दिवाली पार्टी सेलिब्रेशन की भी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने अपना गॉर्जियस ग्लैम अंदाज दिखाया था। दिवाली के लिए प्रियंका चोपड़ा ने 80 हजार रुपये का लहंगा पहना, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दिवाली फोटोज शेयर करते हुए फैंस को भी बधाई दी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने हाल ही में लंदन में अपने अगले प्रोजेक्ट ‘सिटाडेल’ शूटिंग खत्म की और वापस अमेरिका लौट आई हैं। इसके अलावा प्रियंका के पास ‘द मैट्रिक्स’, ‘टेक्स्ट फॉर यू’ सहित अन्य फिल्में हैं। वहीं बॉलीवुड में भी प्रियंका की फिल्म ‘जी ले जरा’ जल्द आने वाली है। रोड ट्रिप पर बनी इस फिल्म के निर्देशक फरहान अख्तर हैं। प्रियंका के अलावा इसमें कटरीना कैफ और आलिया भट्ट नजर आयेंगे।
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स