ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
बिग बॉस कपल प्रिंस- युविका की मेहंदी और सगाई सेरेमनी की देखिए तस्वीरें और वीडियो

बिग बॉस कपल प्रिंस- युविका की मेहंदी और सगाई सेरेमनी की देखिए तस्वीरें और वीडियो

रियलिटी शोज़ के बेताज बादशाह प्रिंस नरूला और टीवी की क्यूटी पाई कही जाने वाली युविका चौधरी एक- दूसरे के हो चुके हैं और शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इनकी शादी 2018 में 12 अक्टूबर को हुई थी। शादी की सभी रस्में बड़े धूम- धाम से हुई। खासतौर पर मेहंदी सेरेमनी में तो दोनों का लुक देखने लायक था। प्रिंस- युविका एक- दूसरे के साथ बहुत प्यारे लग रहे थे। 

देखिए प्रिंस- युविका की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें –

अपनी मेहंदी सेरेमनी में युविका ने लाइट ग्रीन रंग का लहंगा- चोली और साथ फूलों से बना टियारा पहना था। वो सच में किसी राजकुमारी की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं प्रिंस नरूला एकदम देसी रॉयल अंदाज में नजर आ रहे थे। उन्होंने ऑफ व्हाइट रंग का कुर्ता- पायजामा पहना था और मोतियों की माला। प्रिंस भी इस लुक में किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे।

ये भी पढ़ें – ‘मसान’ फेम श्वेता त्रिपाठी की परी कथा सी सगाई की तस्वीरें

सेरेमनी में ढोल पर प्रिंस और युविका ने जमकर डांस किया। उनके डांस को देख फैमिली मेंबर्स नोट उड़ाते नजर आए। इस खास मौके पर दोनों बेहद ही खुश भी नजर आ रहे थे। युविका की मेहंदी लगने के बाद उन दोनों ने पूजा की कुछ खास रस्में निभाई।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – #वायरल वीडियो: सबके सामने अनुष्का की दी अंगूठी चूमकर विराट ने जताई खुशी

देखिए प्रिंस- युविका की सगाई सेरेमनी की वीडियो –

सगाई के दौरान युविका ने रेड कलर का पार्टी गाउन पहना था, जो उनकी खूबसूरती में चार- चांद लगा रहा था। हालांकि प्रिंस अपने देसी आउटफिट में ही नजर आये।

मंत्र उच्चारण के साथ दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। इस खास मौके पर टीवी के कई सेलिब्रिटी भी नजर आये।

ये भी पढ़ें – आईफा अवॉर्ड्स 2018 : बॉलीवुड सितारों ने बांधा समां

ADVERTISEMENT

Yuvika-Chaudhary-mehndi-pics-in-hindi

युविका ने मेहंदी फंक्शन से पहले हवन भी किया था। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थी।

 

किस्मत ने मिलाया इन्हें एक- दूसरे से

yuvika-chaudhary-prince

आपको बता दें कि युविका और प्रिंस काफी लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। बिग बॉस शो के दौरान ही प्रिंस ने युविका को पसंद करने की बात कबूल की थी लेकिन युविका ने इस बात पर किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं दिया था। हालांकि शो के बाद से ही दोनों अक्सर एक- दूसरे के साथ ही देखे जाते थे और धीरे- धीरे दोनों का प्यार दुनिया के सामने आने लगा। युविका मानती हैं कि उनका और प्रिंस का मिलना किस्मत में लिखा था, शायद इसीलिए प्रिंस मुंबई आए। प्रिंस का भी युविका के लिए कुछ यही कहना है। ये दोनों ‘एफआईआर’ जैसे टीवी शोज में काम कर चुके है। हालांकि युविका एक्टर विपुल रॉय के साथ 10 साल तक रिलेशनशिप में रही लेकिन फिर इनका ब्रेकअप हो गया और तब युविका की मुलाकात प्रिंस से हुई। फिलहाल दोनों एक- दूसरे को पाकर बेहद खुश हैं।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – शुद्ध देसी रीति रिवाज़ से ‘रोका’ करने पर प्रियंका की खूब हो रही है वाहवाही, देखें तस्वीरें

11 Oct 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT