प्रेग्नेंसी में वजन बढ़ना नेचुरल है, लेकिन परेशानी की बात यह है कि ये डिलीवरी के बाद भी पीछा नहीं छोड़ता है। बच्चे को जन्म देने के बाद ज्यादातर महिलाओं के पेट, बट्स और हिप्स पर फैट जमा हो जाता है। यह अनचाहा फैट महिला के शरीर की पूरी शेप बिगाड़ देता है। यदि आप भी डिलीवरी के बाद फिट होने की सोच रही हैं तो यह लेख आपके काम का है। इस लेख में हम डिलीवरी के बाद थाई को टॉन करने के लिए कुछ एक्सरसाइज के बारे में बता रहे हैं।
डिलीवरी के बाद एक्सरसाइज कब शुरू करनी चाहिए?
आमतौर पर महिलाओं को डिलीवरी के 6 हफ्ते बाद लाइट एक्सरसाइज शुरू करने की सलाह दी जाती है। लेकिन सीजेरियन डिलीवरी हुई है, तो एक्सरसाइज व घर के काम करने में किसी तरह की जल्दबाजी न दिखाएं। सी सेक्शन के शुरुआती छह महीने डॉक्टर इससे उबरने के लिए आराम करने के लिए कहते हैं। ऑपरेशन के 10 हफ्ते बाद डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर आपकी शारीरिक स्थिति व मांसपेशियों की जांच करने के बाद ही आपको एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं, इसके बारे में बताएंगे।
डिलीवरी के बाद थाई को टोन करने के लिए एक्सरसाइज
प्रेग्नेंसी के बाद के बाद थाई्स पर जमे फैट से परेशान हैं तो, नीचे बताई गई एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से इन्हें वापस शेप में लाया जा सकता है। हालांकि, इन्हें करने से पहले एक बार अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर लें। इसके अलावा, यदि किसी एक्सरसाइज को करते समय आपको चक्कर या किसी तरह का तनाव महसूस हो, तो वही तुरंत रूक जाएं। आइए डिलीवरी के बाद थाई को शेप में लाने वाली एक्सरसाइज के बारे में जानते हैं।
लंजेस (lunges)
लंजेस एक्सरसाइज करने से थाई टोन होने में मदद मिलती है। यह शरीर के लोअर हिस्से को मजबूत बनाने के लिए लाभकारी है। नियमित रूप से इस एक्सरसाइज को करने से पैरों को ताकत मिलती है। साथ ही यह व्यायाम पीठ के नीचले हिस्से के दर्द में भी राहत प्रदान करता है।
लंजेस करने का तरीका:

- लंजेस करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़ी हो जाएं।
- अपने हाथों को कमर पर रखें।
- इसके बाद लेफ्ट पैर को बाहर की तरफ निकालें।
- अब अपने शरीर को ऐसे झुकाएंगे कि घुटने से 90 डिग्री का एंगल बने।
- 5 सेकेंड तक इसी अवस्था में बने रहें।
- अब वापस सीधे खड़ी हो जाएं।
- यही प्रक्रिया दूसरे पैर से करें।
- करीबी 15 बार दोनों पैरें से ऐसा करें इस प्रकार एक सेट पूरा हो जाएगा।
- इस तरह के आपको 3-4 सेट करने हैं।
स्क्वाट्स (Squats)
स्क्वाट्स सबसे आसान और प्रभावी व्यायाम में से एक है। वैसे तो इसे करने से ओवरऑल शरीर में मजबूती आती है। लेकिन सबसे ज्यादा यह थाई्स और हिप्स की मांसपेशियों पर असर डालता है। इस तरह डिलीवरी के बाद थाई को टॉन करने के लिए स्क्वाट्स करना फायदेमंद हो सकता है।
स्क्वाट्स करने का तरीका:

- सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं।
- अब अपने हाथों को सामने की ओर करें।
- अब कमर को सीधे रखते हुए पीछे की तरफ बैठें।
- इस दौरान आपकी पोजिशन ऐसी होनी चाहिए जैसे आप कुर्सी पर बैठते हैं।
- 10 सेकेंड के लिए इसी अवस्था में रहे और फिर सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।
- ध्यान रखें इस एक्सरसाइज को करते समय आपको अपनी लोअर बॉडी का इस्तेमाल करना होता है।
साइड लेग एक्सरसाइज (Side Leg Exercise)
पोस्टपार्टम थाई्स को टोन करने के लिए साइड लेग एक्सरसाइज को भी अपने वर्कआउट रुटीन का हिस्सा बना सकती हैं। यह एक्सरसाइज जांघों और कूल्हे की मांसपेशियों को टोन करती है।
साइड लेग्स करने का तरीका:
- एक मैट बिछाएं। अब बाई साइड ले जाएं।
- एक हाथ सिर के नीचे और दूसरा स्पोर्ट के लिए कमर पर रखें।
- सांस छोड़ते समय अपने पैरों को ऊपर उठाएं
- अब सांस लें और वापस से पहली स्थिति में लौट आएं।
- ऐसा 10 बार करें। फिर दूसरे पैर से भी इस व्यायाम को दोहराएं।
डिलीवरी के बाद थाई को टोन करने के लिए वॉक पर जाएं (Walk)
बच्चे को जन्म देने के छह हफ्तों बात अपनी दिनचर्या में वॉक पर जाना शामिल करें। सुबह और शाम दोनों समय सैर पर जाने का समय निकालें। यह वजन कम करने के साथ थाई्स को टोन करने का सबसे आसान तरीका है। यदि डॉक्टर के जाना है या घर के आस-पास कुछ सामान लेने जाना है, तो इसके लिए बाइक, गाड़ी या रिक्शा की बजाय वॉक करके जाएं।
इस लेख में आपने डिलीवरी के बाद थाई को टोन करने के लिए की जाने वाली एक्सरसाइज के बारे में जाना। हालांकि, बेहतर होगा कि इन एक्सरसाइज को चिकित्सक की सलाह लेने के बाद व किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें।
चित्र स्रोत: Freepik