ADVERTISEMENT
जानिए रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज करना कैसे आपकी पूरी बाॅडी के लिए है फायदेमंद
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि रोजाना एक्सरसाइज (Exercise) करने से शरीर स्वस्थ रहता है। अपनी बॉडी में जितनी भी स्टिफनेस यानी जकड़न है वो एक्सरसाइज (Exercise) करने से दूर हो जाती है। इसके अलावा एक्सरसाइज न सिर्फ फिट रहने में मदद करती है बल्कि वजन करने के लिए भी इससे बेहतर और कुछ नहीं। बॉलीवुड से लेकर टीवी तक सभी एक्ट्रेसेस फिट और हेल्दी बॉडी के लिए एक्सरसाइज (Exercise) का सहारा लेती हैं। हालांकि इसके लिए उनके पास जिम ट्रेनर से लेकर न्यूट्रिनिस्ट तक होते हैं, जो उन्हें सही गलत एक्सरसाइज (Exercise) में फर्क समझाते हैं और अपनी गाइडेंस में एक्सरसाइज करवाते हैं। मगर इन सबके बीच एक एक्सरसाइज (Exercise) ऐसी भी है, जिसके लिए न तो आपको किसी जिम ट्रेनर की जरूरत है और न ही हैवी वेट उठानी की जरूरत है। इस एक्सरसाइज का नाम है ‘प्लैंक’ (Plank Exercise)।
यह इकलौती ऐसी एक्सरसाइज (Exercise) है, जो आपके पूरे शरीर पर एकसाथ असर करती है और पूरी बॉडी के लिए फायदेमंद होती है। ये दिखने में जितनी आसान है करने में उतनी ही मुश्किल है। हो सकता है शुरुआत में आपके लिए इसे करना कष्टदायक हो लेकिन धीरे-धीरे आपको इसे करने की आदत पड़ जाएगी। इसकी शुरुआत 30 सेकेंड तक प्लैंक रोकने से करें। बाद में इसे 1 मिनट और फिर उससे ज्यादा समय के लिए लेकर जाएं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि आप जितने अधिक समय तक प्लैंक रोक पाएंगे ये उतना अधिक आपके शरीर के लिए फायदेमंद होगा। जानिए रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज (Plank Exercise) करने के कुछ फायदे।
बॉडी कोर करे मजबूत
जब आप हर रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज (Plank Exercise) करना शुरू करते हैं, तो आप पाएंगे कि आपके बॉडी कोर मजबूत होने लगे हैं। दरअसल, यह एक्सरसाइज उन सभी मांसपेशियों को मजबूत करती है, जो कोर को परिभाषित करते हैं। यह पेट की मांसपेशियों से को तो फायदा पहुंचाता ही है साथ ही इसमें पीठ और नितंबों के साथ-साथ कंधे और भुजाएं भी शामिल हैं।
बॉडी पॉश्चर सुधारे
प्लैंक एक्सरसाइज (Plank Exercise) करने से आपके बॉडी पॉश्चर में काफी सुधार आता है। दरअसल, जब बॉडी के कोर मजबूत होते हैं तो बॉडी पॉश्चर में भी अपने आप सुधार आने लगता है। दिनभर बैठकर ऑफिस का काम करने से मासपेशियां कमजोर हो जाती हैं। रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज (Plank Exercise) करने से मांसपेशियों को मजबूत होने में भी मदद मिलती है।
पीठ दर्द में आराम
अगर आपको पीठ दर्द (Back Pain) की शिकायत है तो प्लैंक एक्सरसाइज (Plank Exercise) से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता। रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज करने से पीठ की मांसपेशियों पर तनाव पड़ता है। इस वजह से यह पहले से अधिक मजबूत बनती हैं।
पोस्टपार्टम टमी फैट करे कम
ADVERTISEMENT
गर्भावस्था में एक महिला का पेट बढ़ना आम बात है लेकिन डिलीवरी के बाद भी अगर आप 5 महीने की प्रेगनेंट लग रही हैं तो यह चिंताजनक हो सकता है। इसे पोस्टपार्टम टमी फैट कहते हैं। प्लैंक एक्सरसाइज (Plank Exercise) की मदद से आप डिलीवरी के बाद बढे हुए पेट को आसानी से कम कर सकती हैं। इसकी शुरुआत 30 सेकेंड से करें और धीरे-धीरे इसकी समय सीमा बढ़ाएं। मगर ध्यान रहे अगर अपने सिजेरियन डिलीवरी से बच्चे को जन्म दिया है तो लगभग 6 महीने बाद ही प्लैंक एक्सरसाइज (Plank Exercise) करना शुरू करें। अगर इससे पहले करना चाहती हैं तो अपनी डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर वो आपकी बॉडी को इसके लिए फिट मानती हैं तभी इसे करने के लिए आगे बढ़ें।
भुजाओं को टोन करे
रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज (Plank Exercise) करने से आपकी भुजाएं न सिर्फ मजबूत होती हैं बल्कि टोन भी होती हैं। जिन लोगों की भुजाओं का मांस लटका हुआ या फिर शिथिल है, उन्हें प्लैंक एक्सरसाइज (Plank Exercise) जरूर करनी चाहिए। दरअसल, इस दौरान शरीर का सारा भार भुजाओं पर होता है, जिस वजह से इनपर ज्यादा जोर पड़ता है और यह मजबूत होने के साथ टोन भी बनती हैं।
इन सबके अलावा रोजाना प्लैंक एक्सरसाइज (Plank Exercise) करने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार आता है। इतना ही नहीं इसे करने से तनाव भी दूर होता है। क्योंकि प्लैंक एक्सरसाइज से शरीर की सभी मासपेशियां स्ट्रेच होती हैं, जिससे बॉडी पेन की शिकायत भी कम रहती है। और जब बॉडी पेन नहीं होगा तो तनाव भी दूर रहेगा। साथ ही प्लैंक एक्सरसाइज करने से शरीर का मेटाबोलिज्म भी बूस्ट होता है। तो हुए न एक एक्सरसाइज के अनेक फायदे।
POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
10 Mar 2021
ADVERTISEMENT