ADVERTISEMENT
‘निर्दोष हैं एक्टर पर्ल वी पुरी’- नाबालिग पीड़िता की मां और परिवार ने किया बड़ा खुलासा
टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके ऊपर एक नाबालिग लड़की से रेप का आरोप लगा है। हालांकि अभी तक यह आरोप साबित नहीं हो पाया है। इस केस के चलते कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एकता कपूर और दिव्या खोसला कुमार सहित टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे पर्ल वी पुरी के समर्थन में उतर आये हैं। वहीं पुलिस उन्हें गुनहगार बता रही है। मगर अब इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। ऐसी जानकारी सामने आई है कि पर्ल वी पुरी को फंसाने की साजिश रची गई थी। इस बात का खुलासा खुद पीड़िता की मां ने किया है। उनका कहना है कि पर्ल बिलकुल निर्दोष हैं और इस पूरे मामले में उन्हें फंसाया गया है। सोशल मीडिया पर नाबालिग पीड़िता के परिवार की तरफ से एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने पर्ल का खुले तौर पर समर्थन किया है और उन्हें निर्दोष बताया है।
मिली जानकारी के मुताबिक ये सारा मामला बच्चे की कस्टडी का है। पर्ल वी पुरी को एक बड़ी साजिश के तहत इसमें फंसाया गया है। इस बात खुलासा करते हुए पीड़िता के परिवार ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने दिव्या खोसला कुमार को भी टैग किया है। पोस्ट में लिखा है, “पीड़िता की मां की तरफ से हम आपको ये बताना चाहते हैं कि वो पिछले 10 सालों से बेहद खराब शादी में है और पिछले दो साल से उनकी बेटी भी उनके पास नहीं है। पीड़िता की मां के साथ-साथ हम भी पर्ल वी पुरी को सपोर्ट करते हैं और उम्मीद करते हैं कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा। पीड़िता की मां अपनी बेटी की कस्टडी के लिए लंबे समय से लड़ाई लड़ रही हैं और ऐसे में अब उनके पति ने ये पूरी साजिश रची है और पर्ल वी पुरी पर अरोप लगाए हैं। ताकी वो ज्यूडिशल सिस्टम के सामने पीड़िता की मां की छवि खराब कर सके और बच्ची की कस्टडी मां को न मिले।”
पोस्ट में आगे लिखा गया, “वो बुरी तरह से टूट चुकी हैं और डर गई हैं। उन्हें आपके समर्थन की जरूरत है। वो खुद भी पर्ल वी पुरी का समर्थन कर रही हैं, क्योंकि पर्ल निर्दोष है। वो इस बात को समझ रही हैं कि एक्टर को जबरदस्ती फंसाया जा रहा है। ये सब कुछ पीड़िता के पिता के द्वारा किया गया है। पीड़िता के पिता द्वारा लिखा गया ये सबसे घटिया स्क्रीनप्ले है, हमें यकीन है सच जरूर बाहर आएगा। जितना पर्ल को आपका सपोर्ट चाहिए, उतना ही पीड़िता की मां को भी चाहिए।”
बता दें कि पिछले एक हफ्ते से पर्ल वी पुरी इस केस के चलते जेल में बंद हैं। हाल ही में दिव्या खोसला कुमार ने उनके समर्थन में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट भी शेयर किया था। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, “पर्ल के पिता कुछ समय पहले गुजर चुके हैं। उनकी मां भी एक जानलेवा बीमारी से गुजर रही हैं। ऐसे में कौन उनके लिए वकील करेगा और पूरी भागदौड़ करेगा। पीड़िता के माता-पिता का सच सामने आना ही चाहिए। वे एक निर्दोष की ज़िंदगी के साथ खेल रहे हैं। अगर किसी माता-पिता की 5 साल की बेटी के साथ रेप होता है तो वो गुनहगार को सजा दिलाने के लिए ज़मीन-आसमान एक कर देते हैं न कि बच्चे की कस्टडी का केस लड़ते हैं। हम उन दोनों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हैं।”
MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!
11 Jun 2021
ADVERTISEMENT