ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
#स्वीट: परिणीति ने गुड्डा- गुड़िया वाला बचपन याद कर निक को बताया प्रियंका के लिए परफेक्ट

#स्वीट: परिणीति ने गुड्डा- गुड़िया वाला बचपन याद कर निक को बताया प्रियंका के लिए परफेक्ट

हम और आप हों या फिर कोई बॉलीवुड सेलिब्रिटी, बचपन में घर- घर और गुड़िया- गुड़्डे सभी खेलते हैं। वो बचपन की खूबसूरत यादें भी हम सभी के दिलों में हमेशा रहती हैं। बचपन की उन्हीं यादों का जिक्र बॉलीवुड एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की बहन परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक प्यारा सा पिक्चर पोस्ट करके किया है। परिणीति और प्रियंका के बचपन की ये यादें वाकई हमें भी अपना बचपन याद दिला रही हैं, जब हम घर- घर खेलते थे, आपस में ही मम्मी- पापा बन जाते थे और फिर बाद में अपने बच्चों यानि कि गुड्डे- गुड़िया की शादी करते थे। कितना मजा आता था, बचपन की वो यादें एक कीमती धरोहर की तरह होती हैं, जिन्हें हमसे कोई नहीं छीन सकता। आप यहां पढ़िये कि परिणीति चोपड़ा ने अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की रोका सेरेमनी के बाद इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी पोस्ट में कितना क्यूट मैसेज लिखा है –

जादुई फेयरीटेल

Nick- PC

आज मैंने एक जादुई फेयरीटेल देखी। जब हम बच्चे थे, मिमी दीदी (प्रियंका चोपड़ा) और मैं घर-घर खेला करते थे। कभी हम शर्माती हुई दुल्हन बन जाते थे, कभी हम अपने काल्पनिक बच्चों के पैरेंट्स बन जाते और पति को चाय सर्व करते। 🙈🙈 यह याद करके कितना अच्छा महसूस होता है, क्योंकि हम हमेशा जादुई प्यार में विश्वास करते थे। हम हमेशा उम्मीद करते थे कि हम दोनों को एक न एक दिन अपने लिए परफेक्ट व्यक्ति मिलेगा !!

निक हैं प्रियंका के परफेक्ट मैच

Priyanka - Nick Jonas

ADVERTISEMENT

आज हम ऐसा कल्पना में नहीं सोच रहे बल्कि ऐसा सच में है। मैं उनके (प्रियंका के) लिए इससे ज्यादा परफेक्ट व्यक्ति के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं। और जैसा कि मैंने कहा, किसी भी व्यक्ति को पहचानने के लिए दो ही तरीके होते हैं। पहला कि उसके साथ ट्रैवल करो और दूसरा उसके साथ खाना खाओ। मैं निक जोनस के साथ यह दोनों की तरीके आजमा चुकी हूं। और अब मैं जान गई हूं कि वो प्रियंका के लिए परफेक्ट मैच हैं !!

निक से परिणीति की रिक्वेस्ट

Nick- Priyanka- Parineeti Chopra

उसे बहुत प्यार देना, क्योंकि वो तुम्हें पागलों की तरह प्यार करती है! उसे प्रोटेक्ट करना क्योंकि वो स्ट्रॉन्ग जरूर है, लेकिन अंदर से बहुत सॉफ्ट सोल है। मैं तुम दोनों को बहुत प्यार करती हूं और हमेशा तुम दोनों के लिए खुशी की दुआ करती हूं। !!!!! हैप्पी रोका एंड फ्यूचर वेडिंग !! 💍💑

Parineeti Chopra

ADVERTISEMENT

इन्हें भी देखें –

शुद्ध देसी रीति रिवाज़ से ‘रोका’ करने पर प्रियंका की खूब हो रही है वाहवाही, देखें तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई होनी पक्की, मुंबई पहुंची निक की फैमिली

आखिरकार प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ रिलेशनशिप की बात कन्फर्म कर ही दी

ADVERTISEMENT

अरे, प्रियंका चोपड़ा को क्या हुआ कि अचानक न्यूयॉर्क में सड़क पर ही नाचने लगीं ?

20 Aug 2018
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT