ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पैप्स को इग्नोर करने पर हुए ट्रोल, लोगों ने कहा – ‘टू मच एटीट्यूड’

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पैप्स को इग्नोर करने पर हुए ट्रोल, लोगों ने कहा – ‘टू मच एटीट्यूड’

परिणीति चोपड़ा ने जब से राघर चड्ढा से सगाई की है वह तब से ही वह स्पॉटलाइट का आनंद ले रही हैं। पैप्स अक्सर ही दोनों को साथ में स्पॉट करते हैं और उनसे उनकी शादी के बारे में सवाल जवाब करने लग जाते हैं। वैसे तो एक्ट्रेस अधिकतर बार पैप्स के लिए खुशी-खुशी पोज करती हैं लेकिन हर बार उनके द्वारा चेज किया जाना उन्हें भी पसंद नहीं आता है और हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ।

दरअसल, हाल ही में इश्कजादे एक्ट्रेस अपने मंगेतर के साथ दिल्ली में नजर आई थीं और दोनों अपने वेडिंग वेन्यू हंटिंग प्रोपेस से लौटे थे। परिणीति और राघव दोनों ही पैप्स से परेशान लग रहे थे और इस वजह से उन्होंने इस बार पैप्स के लिए पोज नहीं किया। और अगर ये काफी नहीं था तो अब उन्हें कुछ प्रिविसी की रिक्वेस्ट करने के कारण ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, ”किस बात का एटीट्यूड मारता है ये वैसे अपने आप को सेलिब्रिटी दिखाने की कोशिश करता है”। अन्य ने लिखा, ”ये दोनों हैं कौन? क्या ये इतनी अहमियत के हकदार हैं? एक नॉन-स्टारर एक्ट्रेस है और एक नॉन-स्टारर पॉलीटीशियन है।”

बता दें कि पिछले हफ्ते परिणीति को शटरबग्स को लेकर वेलकमिंग न होने के कारण काफी ट्रोल किया गया है। हाल ही में परिणीति एक ईवेंट के लिए जाते हुए जिखाई दी थीं और इस दौरान जब पैप्स उन्हें फॉलो कर रहे थे तो वह इसके मूड में बिल्कुल भी दिखाई नहीं दीं और उन्होंने तस्वीरें नहीं क्लिक कराई। लगता है कि परिणीति पैप्स से काफी अपसेट हैं। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस के स्टाफ और सिक्योरिटी के एक सदस्य ने पैप्स को उन्हें फॉलो करने से भी रोका था।

सेलेब्स भी अपने लिए प्रिविसी की डिमांड कर सकते हैं, फिर चाहे उनका जब मन करे। वो भी इंसान हैं और उनके भी अपने अच्छे और बुरे दिन हो सकते हैं और जरूरी नहीं है कि वह हमेशा आप से अच्छे से ही पेश आ पाएं क्योंकि ऐसा होगा तो उनके लिए ये इंसानों जैसा नहीं रहेगा और हमें भी इस बारे में सोचना चाहिए।

ADVERTISEMENT
27 Jun 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT