न्यासा देवगन बॉलीवुड की मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। अजय देवगन और काजोल की बड़ी बेटी न्यासा ने अभी तक अपना बॉलीवुड डेब्यू नहीं किया है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वह लाइमलाइट में ना आती हों। भले ही सोशल मीडिया पर न्यासा का अकाउंट प्राइवेट है लेकिन फिर भी हर कुछ समय में उनकी कोई न कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। फैंस और लोगों को उनका स्टाइल गेम काफी पसंद है और इस वजह से वो उनकी तस्वीर के वायरल होने का इंतजार करते हैं। इसी बीच हाल ही में हमारे हाथ न्यासा की नई तस्वीर लगी है, जो कनिका कपूर के वेडिंग रिसेप्शन पार्टी की हैं।
मेजर फैशन गोल्स देते दिखीं न्यासा देवगन
सोमवार को न्यासा देवगन के दोस्त ओरहम अवात्रामी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर खुद की, न्यासा की और एक अन्य दोस्त की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। ये तस्वीरें साबित करती हैं कि न्यासा फैशन के मामले में खुद को अपडेट रखती हैं और अपने फैशन गेम को भी ऑन प्वॉइंट रखना जानती हैं। दरअसल, न्यासा इस दौरान लाइट पिंक गाउन विद नूडल स्ट्रैप और प्लंजिंग नेकलाइन में नजर आईं। उन्होंने अपने स्लीक काले बालों को खुला छोड़ा हुआ था और मिडल पार्टिंग की हुई थी और उनका मेकअप भी काफी फ्लॉलेस था।
न्यासा ने अपने लुक को सिल्वर एक्सेसरी जैसे कि हूप ईयररिंग्स और नेकलेस के साथ कंप्लीट किया। उन्होंने साथ में एक व्हाइट हैंड बैग भी कैरी किया हुआ था। न्यासा और उनके दोस्त कई सारी तस्वीरों के लिए पोज करते हुए दिखाई दिए। बता दें कि कनिका कपूर और गौतम ने अपने वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन लंदन के विक्टोरिया एंड एलबर्ट म्यूजियम में किया था।
बता दें कि बेबी डॉल फेम सिंगर कनिका कपूर ने हाल ही में लंदन आधारित बिजनेसमैन गौतम हथिरमाणी से 20 मई को शादी की है। दोनों ने इसके बाद लंदन के म्यूजियम में आफटर वैडिंग पार्टी का आयोजन किया था। कनिका अपने रिसेप्शन में ब्राइट रेड लहंगे में दिखाई दी थीं।
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए ओर्हन ने लिखा, ”मैं किसी भी समय या 2 पर तुम्हारे साथ टाइम वेस्ट करने के लिए आ सकता हूं। इसके साथ उन्होंने पिंक दिल वाला इमोजी भी शेयर किया”। उनके द्वारा इन तस्वीरों को शेयर करने के बाद से ही उनकी पिक पर काफी लाइक और कमेंट्स आ रहे हैं। यहां तक कि जाह्वनी कपूर ने भी उनकी इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, ”टाइम वेस्ट करना शायद ही कभी इतना अच्छा लगा होगा। इसके साथ उन्होंने फायर इमोजी और क्लैपिंग इमोजी शेयर किया था”।