home / एंटरटेनमेंट
Nysa Devgn शीर ऑफ शोल्डर गाउन में दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए आईं नजर, देखें Pics

Nysa Devgn शीर ऑफ शोल्डर गाउन में दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए आईं नजर, देखें Pics

अजय देवगन और काजोल की बेटी Nysa Devgn काफी मशहूर स्टार किड हैं और वह अक्सर अपने शानदार लुक्स के कारण सुर्खियों में आती रहती हैं। साथ ही वह कई बार अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए भी स्पॉट हुई हैं। इसी बीच एक बार फिर Nysa अपने पार्टी लुक के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, हाल ही में Nysa अपने दोस्त ओरहन अवतारमानी और अन्य दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए दिखीं और इस दौरान वह गोल्डन ड्रेस में नजर आईं।

इस दौरान Nysa शीर गोल्डन ऑफ शोल्डर ड्रेस में नजर आईं और उन्होंने अपने लुक को क्यूट व्हाइट हैंडबैग के साथ पेयर किया था और अपने बालों में उन्होंने पोनीटेल बनाई हुई थी। तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि Nysa के दोस्तों की गैंग सबसे कूल गैंग है। सभी दोस्त फैशनिस्टा लग रहे हैं और काफी अच्छे लग रहे हैं।

Nysa की इन तस्वीरों को देखकर हम कह सकते हैं कि उन्हें पोज करना काफी अच्छा लगता है और वह बिल्कुल भी कैमरा शाय नहीं हैं और फैंस उनका बॉलीवुड में एंटर करने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। यहां बता दें कि Nysa ने इस दौरान एक नहीं बल्कि दो लुक चेंज किए। गाउन के बाद वह शानदार नियोन शोर्ट ड्रेस में भी नजर आई थीं।

Nysa का यह दूसरा लुक भी उनके पहले लुक की तरह ही शानदार था।

ADVERTISEMENT
06 Feb 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
good points logo

good points text