home / Hindi
Kajol's Daughter Nysa Devgan Walks Ramp

मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर उतरी काजोल और अजय की बेटी न्यासा देवगन

स्टार किड्स को जितना अवसर करण जौहर देते हैं उतना ही उनके लुक को ग्लैमराइज करने में मनीष मल्होत्रा का हाथ होता है। जान्हवी या सारा हों, शनाया या न्यासा हो, मनीष अपने स्टनिंग कलेक्शन के लिए स्टार किड्स के साथ अकसर काम करना पसंद करते हैं। हाल ही में खत्म हुए लैक्मे फैशन वीक में भी मनीष मल्होत्रा ने अपने कलेक्शन डिफ्यूज के लिए बॉलीवुड न्यू कमर और संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर के साथ-साथ काजोल की बेटी न्यासा देवगन को भी रैंप पर उतारा। 

साभार- इंस्टाग्राम

हालांकि न्यासा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अकसर नज़र आती हैं लेकिन इस बार उनका अंदाज पहले से बिलकुल अलग दिखा। मनीष मल्होत्रा ने न्यासा की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। तस्वीर में न्यासा हाइ स्लिट स्कर्ट के साथ मल्टीकलर क्रॉप टॉप और ज्योमैट्रिक पैटर्न लुक में ब्लेजर पहने नज़र आ रही हैं। न्यासा का मेकअप और विंग्ड आई लुक उनके बोल्ड आउटफिट को कॉम्प्लिमेंट कर रहा है। 

साभार- इंस्टाग्राम

जैसे ही न्यासा की तस्वीर डिजाइनर ने अपने सोशल हैंडल पर शेयर की न्यासा के स्टनिंग लुक पर सबका ध्यान जाने लगा। करीना की ननद और सैफ और सोहा की बहन सबा पटौदी ने  कमेंट में लिखा गॉर्जियस। एक यूजर ने न्यासा की तारीफ करते हुए लिखा है कि उनकी खूबसूरती उन्हें मॉम काजोल से मिली है, जबकि उनकी आंखों में अजय देवगन वाला कॉन्फिडेंस दिखता है।

साभार- इंस्टाग्राम

न्यासा देवगन की एक तस्वीर जान्हवी कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी जिसमें वो दोनों मनीष और किसी कॉमन फ्रेंड के साथ नजर आ रहे हैें।शनाया कपूर जहां मनीष मल्होत्रा की शो स्टॉपर बनी थी, वहीं जान्हवी और न्यासा भी मनीष के लिए रैंप पर उतरे थे।

ADVERTISEMENT
28 Mar 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
good points logo

good points text