ADVERTISEMENT
home / एस्ट्रो वर्ल्ड
जानिए कैसे होते हैं नवंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

जानिए कैसे होते हैं नवंबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। और इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई- बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। वैसे नवंबर महीने में पैदा होने वाले लोगों की राशि वृश्चिक होती है, जिसका स्वामी मंगल ग्रह होता है। इस राशि को काफी गूढ माना जाता है। राशि चक्र में यह राशि सबसे ज्यादा रहस्यमयी है। इस महीने में पैदा होने वाले लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। जहां जाते हैं वहां अपनी छाप छोड़ देते हैं। बिना परिश्रम किये इन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलती और जब मिलती है जो देखने वाले देखते ही रह जाते हैं। जीवन भर इन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। प्रतिभा, पैसा और भाग्य इनके साथी हैं। अगर आपका या आपके किसी करीबी का जन्मदिन नवंबर में आता है तो जानिए कैसा होता है वृश्चिक राशि वाले लोगों का स्वभाव।

आइए जानते हैं नवंबर में जन्मे लोगों के बारे में –

1- पैशन के बिना इस राशि के लोग अधूरे हैं। करियर से लेकर रिलेशनशिप तक पैशन के बिना ये कोई काम नहीं कर सकते। इनका पैशन ही है, जो इनको बार-बार हारने के बाद भी रुकने नहीं देता। ये लोग आगे बढ़ना जानते हैं, चाहे हालात कैसे भी क्यों न हों। कम लोगों के पास ही तो होता है ऐसा हौसला जैसा इनके पास होता है। हर कोई चाहता है इनके जैसा बनना।

2- इनके अंदर सब्र और शांति दोनों ही कूट- कूट कर भरी होती है। लेकिन जहां किसी चीज को पाने के लिए लोगों को थोड़ी ही मेहनत करनी पड़ती है वहां इन्हें खून- पसीना बहाना पड़ जाता है, यानि कि जी- तोड़ मेहनत करनी पड़ती है। बिना परिश्रम किये इन्हें सफलता आसानी से नहीं मिलती।

ये भी पढ़ें – जानिए कैसे होते हैं जून के महीने में पैदा हुए लोग ..

ADVERTISEMENT

3- अगर इनके करियर की बात करें, तो ये ये काफी आत्म प्रेरित होते हैं और जानते हैं कि वे क्या चाहते हैं, अपने करियर या फिर बिजनेस के बारे में। अक्सर इस महीने में पैदा होने वाले लोग संवेदनशील लेखक, पुलिस, पत्रकार, कलाकार या फिर डिटेक्टिव का व्यवसाय चुनते हैं।

people-born-in-november-traits-in-hindi

4- इन लोगों की मैंग्नेटिक पर्सनैलिटी किसी को भी आपका दीवाना बनाने के लिए काफी है। खासतौर पर इस राशि की लड़कियां तीखे नैन-नक्श वाली होती हैं। भले ही ज्‍यादा सुंदर न हों, लेकिन आकर्षण का केंद्र हर जगह बन जाती हैं। इनका रोम- रोम रोमांटिक होता है। इनको अगर फैंटास्टिक लवर कहा जाए, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इसी वजह से इनका पार्टनर भी हमेशा कुछ ज्यादा की ही उम्मीद करता है। और ये लोग इस उम्मीद पर खरे भी उतरते हैं।

5- प्यार इनके लिए सिर्फ एक इमोशन नहीं बल्कि एडिक्शन है। लेकिन इनके दिल में धुक- धुकी सी मचती रहती है। अगर आप इन्हें भरोसा दिला दें कि आप इनका दिल नहीं तोड़ेंगे, तभी आप इनसे वो प्यार पा सकते हैं जिसके लिए वृश्चिक राशि वाले अक्सर जाने जाते हैं।

ADVERTISEMENT

6- जब इन्हें धोखा दिया गया हो या किनारे कर दिया गया हो, तब इन्हें सबसे ज्यादा चोट लगती है। ऐसे लोगों को ये कभी भी माफ नहीं कर पाते और आसानी से भूल भी नहीं पाते हैं। और जो लोग इनके साथ खिलवाड़ करते हैं ये उनसे बदला जरूर लेते हैं।

ये भी पढ़ें -जानिए कैसे होते है जुलाई के महीने में पैदा होने वाले लोग

7- ये लोग अपने करिश्माई व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का होता है और ये हर परिस्थिति को हैंडल करना जानते हैं। ये लोग दूसरों से बहुत अलग होते हैं। ये इतने खास होते हैं कि शायद ही उनकी तरह का कोई दूसरा होता हो। ये लोग दुनिया से हटकर अपनी अलग ही सोच रखते हैं।

8- इन्हें अपने अतीत से गहरा लगाव होता है। अपनी हर पहली बात या पहली चीज को याद और संजोकर रखते है। इनकी इंट्यूशन पॉवर तो गजब की होती है। इन्हें लगभग हर बात का पूर्वाभास हो जाता है। ये लोगों का चेहरा पढ़ने में भी माहिर होते हैं। सूरत देखकर आदमी की फितरत पहचान लेते हैं।

ADVERTISEMENT

9- कहा जाता है कि जो लोग नवंबर महीने में पैदा होते हैं, उनके जन्म का मकसद दुनिया में सबकी भलाई करना ही होता हैं। ये लोग कुछ ज्यादा ही दयालु और परोपकारी होते हैं। सहनशक्ति के हिसाब से भी ये कमाल के होते हैं। जब तक इनका स्वाभिमान हर्ट ना हो, तब तक हर छोटी-बड़ी बात सिर से गुजर जाने देते हैं।

10- इस महीने में पैदा होने वाले लोग हर काम में अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करते हैं और साथ ही अपने पार्टनर से भी अच्छा करने की उम्मीद रखते हैं। इन्हें चाहे कोई भी कुछ कह दे इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन अगर किसी ने इनके पार्टनर की तरफ उंगली भी उठाई तो ये अपना आपा खो बैठते हैं। पार्टनर की हर छोटी- बड़ी ख्वाहिशों को पूरा करना ये अपना फर्ज समझते हैं और बदले में इन्हें अपने पार्टनर से बेपनाह प्यार तोहफे में मिलता है।

ये भी पढ़ें – जानिए कैसे होते है अगस्त के महीने में पैदा होने वाले लोग

लकी नंबर – 1,3,7

ADVERTISEMENT

लकी कलर –  मैरून, ऑरेंज और पिंक।

लकी डे –  बृहस्पतिवार, मंगलवार।

लकी स्टोन – मूंगा।

नवंबर में जन्मी फेमस पर्सनैलिटी –

शाहरुख खान, विंस्टन चर्चिल, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, विराट कोहली, ऐश्वर्या राय, सानिया मिर्जा, नीता अंबानी, अमर्त्य सेन, कमल हासन, यामी गौतम, जूही चावला, रानी लक्ष्मीबाई, तब्बू, सुष्मिता सेन, जीनत अमान।

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें – जानिए कैसे होते है अक्टूबर के महीने में पैदा होने वाले लोग

01 Nov 2018

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT