ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
अरुण गोविल और दीपिका ही नहीं छोटे पर्दे पर ये एक्टर्स भी राम-सीता बनकर हुए लोकप्रिय

अरुण गोविल और दीपिका ही नहीं छोटे पर्दे पर ये एक्टर्स भी राम-सीता बनकर हुए लोकप्रिय

कोरोनावायरस के कहर की वजह से पूरे भारत में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। इसी के चलते एक बार फिर अस्सी के दशक की सुप्रसिद्ध ‘रामायण’ का प्रसारण इन दिनों टीवी पर फिर से किया जा रहा है। कहा जाता है कि 33 साल पहले जब इसका प्रसारण दूरदर्शन पर होता था, तब सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात हो जाते थे। दर्शक सारे काम छोड़कर टीवी पर टकटकी लगाए सिर्फ ‘रामायण’ देखा करते थे। इतने साल बाद आज भी रामानंद सागर की ‘रामायण’ का क्रेज़ दर्शकों से सिर चढ़ कर बोल रहा है। ‘रामायण’ न सिर्फ ट्रेंड कर रहा है बल्कि टीआरपी के मामले में भी इसने सभी को पछाड़ दिया है। 

 

साल 1987 में आई ‘रामायण’ में एक्टर अरुण गोविल ने छोटे पर्दे पर श्री राम को जीवंत किया था, वहीं माता सीता बनी थीं एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया। उस समय दोनों की लोकप्रियता का आलम कुछ इस कदर था कि असल जीवन में भी लोग उन्हें भगवान की तरह पूजने लगे थे। यही नहीं दर्शक तो उन्हें असली पति-पत्नी ही समझते थे। इस बात खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान खुद अरुण गोविल और दीपिका भी कर चुके हैं। 

 

Twitter

ADVERTISEMENT

छोटे पर्दे पर ये एक्टर्स भी राम-सीता बनकर हुए फेमस

राम-सीता के किरदार ने अरुण गोविल और दीपिका को जो प्रसिद्धि दिलाई, वो लोगों के ज़ेहन में आज भी कायम है। मगर इनके अलावा और भी कई एक्टर्स हैं, जो राम-सीता बनकर अरुण गोविल और दीपिका जितने न सही पर उनसे कम लोकप्रिय भी नहीं हुए। यूं तो टीवी पर 1987 के बाद कई ‘रामायण’ बनीं लेकिन हम सिर्फ उन लोगों के बारे में बता रहे हैं, जो अरुण गोविल और दीपिका के बाद राम-सीता बनकर फेमस हुए हैं।

 

नितीश भारद्वाज-स्मृति ईरानी

क्या आप जानते हैं, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी सीता का किरदार निभाकर लोकप्रियता बटोर चुकी हैं। बलदेव राज चोपड़ा और रवि चोपड़ा के निर्देशन में बने ‘रामायण’ का प्रसारण ज़ी टीवी पर साल 2001 में हुआ था। इस शो में नितीश भारद्वाज ने राम का किरदार निभाया था। नितीश भारद्वाज इससे पहले बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में ‘श्री कृष्ण’ बनकर घर-घर फेमस हो चुके हैं। इस ‘रामायण’ को पिछली ‘रामायण’ की तरह शोहरत तो नहीं मिल पाई थी लेकिन इसे भी लोगों द्वारा प्यार खूब मिला था। खासतौर पर राम-सीता बने नितीश भारद्वाज और स्मृति ईरानी को फैंस ने काफी पसंद किया था।  

गुरमीत चौधरी-देबिना बनर्जी

रामानंद सागर के बेटे आनंद सागर साल 2008 में नए कलेवर के साथ एक बार फिर ‘रामायण’ लेकर दर्शकों के सामने आए थे। इस ‘रामायण’ में राम-सीता बने थे, एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी। बता दें कि इसके बाद दोनों असल ज़िंदगी में भी सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गए थे। नई पीढ़ी को राम-सीता का ये रूप काफी पसंद आया और दोनों इस किरदार में बेहद लोकप्रिय हो गए थे। 

 

ADVERTISEMENT

आशीष शर्मा- मदिराक्षी मुंडले

‘रामायण’ को सीता की नज़रों से शायद कम ही लोगों ने देखा होगा। स्टार प्लस पर साल 2015 में आए सीरियल ‘सिया के राम’ में पूरी रामायण सीता की नज़रों दिखाने की कोशिश की गई थी। सीता के मन की व्यथा, उनके मन में उठने वाले सवाल आदि इस सीरियल में दर्शाने का प्रयास किया गया। दर्शकों को ये कोशिश पसंद भी आई। ‘सिया के राम’ में राम-सीता का किरदार निभाया था एक्टर आशीष शर्मा और मदिराक्षी मुंडले ने। दोनों को दर्शकों ने पूरा प्यार दिया और छोटे पर्दे पर ये राम-सीता भी काफी फेमस हो गए।  
POPxo के साथ घर बैठे सीखें नई स्किल्स। तो तैयार हो जाइए ऐप के #POPxoLive पर हमारे टैलेंटेड होस्ट को जॉइन करने के लिए। डाउनलोड करें POPxo ऐप और पढ़िए स्टोरी, देखिए वीडियो और सीखिए कुछ नया…
यहां से डाउनलोड करें POPxo ऐप – https://popxo.app.link/9irZMGx6i5
08 Apr 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT