ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
रिचर्ड गेरे किसिंग मामले में शिल्पा शेट्टी को कोर्ट की ओर से मिली राहत, जानिए क्या था पूरा मामला

रिचर्ड गेरे किसिंग मामले में शिल्पा शेट्टी को कोर्ट की ओर से मिली राहत, जानिए क्या था पूरा मामला

अमेरिकन एक्टर रिचर्ड गेरे ने साल 2007 में एक इवेंट के दौरान सार्वजनिक तौर पर शिल्पा शेट्टी को किस किया था। यह मामला जगजाहिर था। इतना ही नहीं एक्ट्रेस के खिलाफ कई FIR दर्ज की गईं। उन पर अश्लीलता का आरोप लगाया गया था। लेकिन, सालों पुराने इस मामले में अब शिल्पा शेट्टी को राहत मिल गई है।

दरअसल, अब इस मामले में शिल्पा ने चैन की सांस ली है। क्योंकि कोर्ट को उनके खिलाफ अश्लीलता का कोई सबूत नहीं मिला है। कोर्ट ने यह भी कहा कि एक्ट्रेस ने किस नहीं किया, बल्कि उन्हें किस किया। इसलिए वह शामिल नहीं थी।

मुंबई की एक अदालत ने कहा, “इस मामले में शिल्पा शेट्टी के खिलाफ अश्लीलता का कोई सबूत नहीं है। अभिनेत्री ने किस नहीं किया था, बल्कि उन्हें किस किया गया था। ऐसे में वह इसमें भागीदार नहीं थीं।”

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा, “सड़क पर या सार्वजनिक परिवहन पर महिला के साथ छेड़छाड़ होने पर या इस तरह के किसी भी मामले में एक महिला को भागीदार के रूप में नहीं देखा जा सकता है।”

ADVERTISEMENT

वहीं, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस सी जाधव ने पिछले सप्ताह शिल्पा शेट्टी को इस मामले में आरोपमुक्त करने के मजिस्ट्रेट अदालत के आदेश को बरकरार रखते हुए कहा कि उनकी ओर से अश्लीलता स्पष्ट नहीं है। इस मामले में विस्तृत आदेश आज (मंगलवार) को उपलब्ध कराया गया।

क्या था पूरा मामला

शिल्पा 2007 में एक एड्स जागरुकता कार्यक्रम अभियान में भाग लेने के लिए राजस्थान पहुंचीं थीं। मंच पर अमेरिकी अभिनेता रिचर्ड गेरे ने सार्वजनिक रूप से शिल्पा को किस कर लिया था। कुछ लोगों ने इसे अश्लील और देश की संस्कृति का अपमान बताया। ऐसे में एक्ट्रेस के खिलाफ जयपुर, अलवर और गाजियाबाद में एफआईआर दर्ज की गई थी। फिलहाल एक्ट्रेस को राहत मिल गई है।

11 Apr 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT