‘बिग बॉस 14’ के बाद चर्चा में आईं निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) आज एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं। निक्की बिग बॉस के बाद रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी हाथ आजमा चुकी हैं। निक्की तंबोली सोशल मीडिया के जरिए अपने आपको फैंस के बीच अपडेट रखती हैं।
निक्की तंबोली अपने शानदार आउटफिट्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। यह एक्ट्रेस अपने जबरदस्त अंदाज से फैन्स को दीवाना बनाए रखती है। निक्की किसी भी विषय पर खुलकर अपनी राय रखकर फैन्स का दिल जीत लेती हैं।

निक्की तंबोली की बोल्डनेस से भरी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर होते ही तेजी से वायरल होने लगती हैं। उनकी तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आती हैं। उनके फैंस हर एक नई पोस्ट का इंतजार करते रहते हैं। एक्ट्रेस अपने परफेक्ट फिगर को आये दिन जमकर फ्लॉन्ट करती हैं। एक फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। इस वायरल वीडियो में निक्की का बेहद हॉट लुक देखने को मिल रहा है।

निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वो ग्रीन और व्हाइट कलर के टू पीस में नजर आ रही है। निक्की को अपना फिगर फ्लॉन्ट करते हुए साफ देखा जा सकता है। कैमरे के सामने निक्की ने अपने बॉडी को एक्सपोज करते हुए बोल्ड हरकतें करती हुई नजर आ रही हैं। निक्की का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तूफान मचा रहा है। आइए आप भी डालिए एक नजर –
किसी ने की तारीफ किसी ने किया ट्रोल
इस वीडियो में निक्की तंबोली कैमरे के सामने कपड़े पहन रही हैं। ये कपड़े महज सिर्फ नाम के हैं जिससे निक्की जैसे तैसे बदन ढकने की कोशिश कर रही हैं। उनका लहराता बदन देखकर नेटीजन्स ने उन्हें काफी ट्रोल भी किया है। लोगों का कहना है कि वो दिन पर दिन बोल्ड होती जा रही हैं और साथ ही सारी हदें भी पार कर रही है। खैर वहीं फैंस ने उनके इस बेहद हॉट एंड सेक्सी लुक की काफी तारीफ भी की है।
निक्की की टोंड बॉडी का राज
निक्की तंबोली की उम्र 26 साल की हैं। एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 3.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उनकी हर एक पोस्ट पर वह अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती हुई दिखती हैं। निक्की के टोंड फिगर का राज उनकी जबरदस्त कटिंग डाइट और एक्सरसाइज है। वो अपने बॉडी को शेप में रखने के लिए काफी ध्यान रखती है।

बता दें, निक्की तंबोली आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘जोगीरा सा रा रा’ में आइटम नंबर करती हुई नजर आई थीं। इसके अलावा रियलिटी शो ‘एंटरनेटमेंट की रात हाउसफुल’ में भी दिखी थीं। निक्की का असली नाम निकिता तंबोली है। निक्की तंबोली एक जानी-मानी मॉडल और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस हैं। उन्हें ‘कंचना 3’, ‘चिकती गदिलो चित्रकोट्टु’ और ‘थिप्पारा मीसम’ जैसी फिल्मों में काम किया है। निक्की ने भले ही ज्यादातर साउथ इंडियन फिल्म उद्योग में काम किया हो, लेकिन वह साउथ इंडियन एक्ट्रेस बिल्कुल भी नहीं है। बिग बॉस 14 में वह दूसरी रनर अप बनी थीं।
- ‘इश्क में मरजावां’ फेम एक्टर विनीत रैना ने दूसरी बार की शादी, श्वेता तिवारी ने शेयर की वेडिंग PICS
- कैटरीना के लिए विक्की कौशल ने चेंज किया था ये Red Flag बिहेवियर, गर्ल्स नोट करें ये 2 बातें
- ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार हर रोज साथ में करते हैं ये काम, एक्ट्रेस ने कहा इसे फैमिली ट्रेडिशन
- वास्तुशास्त्र में बताई गई इन 10 बातों को ध्यान रखेंगे तो आपकी लाइफ में होगा गुडलक ही गुडलक
- Wedding Fashion: शादी सीजन में दुल्हन की बहनें ट्राई कर सकती हैं सेलेब्स के ये फ्यूजन आउटफिट्स