डिलीवरी के बाद महिलाओं को अकसर यह कहते सुना होगा कि बेबी होने के बाद उनके बाल कम हो गए हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद न्यू मॉम्स के बालों का प्रभावित होना आम बात है। यह समस्या तकरीबन सभी महिलाओं को होती है। किसी को कम तो किसी को ज्यादा। इसके लिए वे हेयर ट्रीटमेंट भी लेना शुरू कर देती हैं, लेकिन कुछ खास फायदा होता नजर नहीं आता है।
अगर आप भी न्यू मॉम हैं और बालों संबंधित समस्या से जूझ रही हैं तो यह लेख आपके लिए अहम हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि डिलीवरी के बाद बालों की समस्या से परेशान न्यू मॉम के लिए क्या स्यूटेबल है जिससे उनके बालों की ग्रोथ पहले जैसी हो जाए। तो, चलिए जानते हैं उन अहम बातों के बारे में जो न्यू मॉम के बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए बेस्ट हैं।
डिलीवरी के बाद ज्यादातर महिलाएं बालों के झड़ने व पतले होने से परेशान रहती हैं। नीचे कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं, जो न्यू मॉम के बालों को मजबूत बनाने के साथ अच्छी ग्रोथ में मदद करेंगे।
लेख में आपने न्यू मॉम को बालों की देखभाल कैसे करनी चाहिए, इसके बारे में जाना। नीचे कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं, जो न्यू मॉम के बालों की ग्रोथ में सहायक हो सकते हैं।
रात को मेथी दाना भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इसे पीस लें। हेयर मास्क बनकर तैयार है। इसे अपने स्कैल्प व बालों पर एक घंटे के लिए लगाएं। इसके बाद नॉर्मल पानी से हेयर वॉश कर लें। हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।
बालों के लिए शिकाकाई और आंवला दोनों ही वरदान समान माने जाते हैं। एक कटोरे में एक गिलास पानी गर्म करें। पानी में उबाल आने पर इसमें आंवला, शिकाकाई पाउडर, रीठा पाउडर, अलसी के बीज को मिलाएं। जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो आंच बंद कर दें। ठंडा होने पर इस हेयर मास्क को आधे घंटे के लिए लगाएं और हेयर वॉश कर लें।
चित्र स्रोत: Freepik