अनुष्का और प्रियंका से इंस्पायर्ड लहंगों में नज़र आईं नेहा कक्कड़, देखें Photos
नेहा कक्कड़ के वेडिंग लुक्स- Neha Kakkar Wedding Ceremony Looks in Hindi
नेहा कक्कड़ का हल्दी लुक
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar Wedding Looks) ने अपनी हल्दी पर येलो कलर का आउटफिट पहना था। उन्होंने प्लेन येलो आउटफिट पहना था और इसके साथ उन्होंने अपने बालों में गजरा लगाया था और मेसी बन बनाया था। उनकी सिल्वर पायल और सिल्वर झुमके भी आउटफिट के साथ मैच कर रहे थे। हल्दी पर नेहा ने अपने लुक को बहुत ही सटल और सिंपल रखा था। वहीं रोहनप्रीत सिंह भी मैचिंग शॉल और कुर्ते में नज़र आए थे।
नेहा का मेहंदी लुक
शादी के सभी कार्यक्रमों में नेहा कक्कड़ बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने फंक्शन के अनुसार अपने लुक्स को बहुत परफेक्टली प्लान किया है। अपनी मेहंदी सेरेमनी में नेहा कक्कड़ ग्रीन कलर के लहंगे में नज़र आईं। अपने इस लहंगे के साथ उन्होंने जड़ऊ चोकर, मांग टीका और इयररिंग्स कैरी किए। उन्होंने मेहंदी सेरेमनी में भी अपना लुक मेसी बन के साथ कंप्लीट किया। वहीं उनका मेकअप भी काफी सिंपल और सटल था। उन्होंने अपने लहंगे पर बने ऑरेंज प्रिंट के साथ लिपस्टिल का कलर मैच किया।
वेडिंग डे लुक
अपनी शादी पर नेहा कक्कड़ दो आउटफिट्स में नज़र आईं। उन्होंने गुरुद्वारे में फेरों के वक्त अनुष्का शर्मा के वेडिंग लहंगे से इंस्पायर्ड लहंगा कैरी किया था। वहीं इसके बाद के फंक्शन में वह प्रियंका चोपड़ा के वेडिंग लुक से इंस्पायर्ड लहंगे में नज़र आई थीं। फेरों के वक्त नेहा ने पीच कलर का लहंगा कैरी किया था। इस पर काफी हैवी ज़री वर्क किया गया था। वहीं उन्होंने मांग टीका के साथ छपका पहना था। साथ में उन्होंने कुंदन वर्क इयररिंग और चोकर कैरी किया था। वहीं उनका मेकअप काफी ज्यादा लाउड या हैवी नहीं था। उन्होंने मैजेंटा पर्पल लिपस्टिक, छोटी सी बिंदी और हैवी मस्कारा के साथ अपना लुक कंप्लीट किया था।
वहीं उन्होंने फेरों के बाद वाले कार्यक्रम में डार्क रेड कलर का लहंगा पहना था। उनके इस लहंगे पर भी काफी अधिक ज़री और गोटा पट्टी वर्क किया गया था। उनके इस लुक में पर्ल वर्क नेकलेस ने चार चांद लगा दिए थे। नेहा के इस लहंगे का ब्लाउज भी डीप नैक था और इस वजह से थ्री लेयर नेकलेस और भी प्यारा लग रहा था। मेकअप की बात करें तो उन्होंने अपने मेकअप को बहुत ही मिनिमल रखा। उनकी आइब्रो एक दम अच्छे से शेप्ड दिखाई दे रहे थे और उन्होंने रेड लिपस्टिक लगाई थी। उन्होंने बालों में भी मेसी बन बनाया था।
POPxo की सलाह: नेहा कक्कड़ जैसा लुक पाने के लिए MyGlamm के ये प्रोडक्ट्स ट्राई करें: