ADVERTISEMENT
home / वेडिंग
नीतू कपूर ने शेयर की रणबीर और आलिया की ये Adorable Video, देख कर आप भी कहेंगे दोनों हैं एक दूजे के

नीतू कपूर ने शेयर की रणबीर और आलिया की ये Adorable Video, देख कर आप भी कहेंगे दोनों हैं एक दूजे के

नीतू कपूर इस समय एक बहुत ही खुश मां हैं। आखिरकार उनके लाडले बेटे की शादी है और इस वजह ये मौका नीतू कपूर के लिए खुशी का और इमोशनल दोनों ही है। बुधवार को उन्होंने दोनों की वेडिंग फेस्टिविटीज शुरू करते हुए अपनी और ऋषि कपूर की सगाई की तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”बैसाखी की हमारी यादें, क्योंकि 43 साल पहले 13 अप्रैल 1979 को ही हमारी सगाई हुई थी”। जिसके साथ उन्होंने बताया कि उनके परिवार के लिए यह दिन कितना खास है।

इसके बाद उन्होंने रणबीर और आलिया की ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन की भी वीडियो शेयर की, जिसमें दोनों की शानदार केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। वीडियो में आलिया भट्ट चेन के साथ फिडेटिंग करते हुए दिख रही हैं और इसके बाद वह रणबीर को अपनी चेन देती हैं और वह उसे पॉकेट में रख लेते हैं। यह बहुत ही प्यारा वीडियो है और इसमें आप साफ देख सकते हैं कि कपल किस तरह से बिना कुछ बोले एक दूसरे के कॉम्युनिकेट करता है।

इसके अलावा बीती रात को नीतू कपूर ने मीडिया से भी बातचीत की थी और बताया था कि वह आलिया भट्ट को कितना पसंद करती हैं और वह उनकी प्यारी बहु होंगी। उन्होंने कहा, मैं क्या बोलूं उसके बारे में? वह बेस्ट है। इसके बाद रिद्धिमा ने कहा कि आलिया डॉल के जैसे ही क्यूट हैं और वह स्वीटेस्ट पर्सन हैं।

कपूर फैमिली को देखकर कहा जा सकता है कि वो अपनी क्यूट बहू का स्वागत करने के लिए बहुत ही उत्साहित हैं। हम उम्मीद करते हैं कि #RaAlia की शादी की पिक्स सोशल मीडिया पर जल्दी ही सामने आ जाएं।

ADVERTISEMENT
14 Apr 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT