ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Neeti Mohan and Nihaar Pandya Welcoming A Baby Boy

सिंगर नीति मोहन ने दिया बेटे को जन्म, पति निहार पांड्या ने फोटो शेयर कर जाहिर की खुशी

बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन (Neeti Mohan) मां बन गई हैं। उन्होने क्यूट बेबी बॉय को जन्म दिया है। नीति के पति एक्टर निहार पांड्या (Nihaar Pandya) ने फैंस के साथ यह खुशखबरी अपने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर बताई है। सेलेब्स उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं और माता-पिता दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
निहार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “मेरी खूबसूरत पत्नी मुझे अपने छोटे लड़के को वह सब कुछ सिखाने का मौका दे रही है जो मेरे पिता ने मुझे सिखाया है। वह हर दिन मेरे जीवन में अधिक से अधिक प्यार फैलाती जा रही है। सबसे महत्वपूर्ण बात, नीति और हमारे नवजात शिशु दोनों स्वस्थ और ठीक हैं। आज मुंबई में इस खूबसूरत बारिश के मौसम में हमने अपने बेटे को होते हुए देखा। हाथ जोड़ते हुए मोहन और पांड्या का परिवार डॉक्टर्स, अपने दोस्तों, परिवार और सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा करता है। जिन्होंने हमेशा प्यार और साथ दिया।’

उनके इस पोस्ट के बाद फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्रिटीज नीति और निहार को इस पोस्ट पर बधाई दे रहे हैं और साथ ही उन्हें अपना और बच्चे का ख्याल रखने के लिए कह रहे हैं। नीति की बहन शक्ति मोहन ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी और लिखा, ”मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मैं मौसी बन गई। अब हम आपके छोटे बच्चे को बिगाड़ने के लिए और पार्टी के लिए तैयार हैं।”

https://hindi.popxo.com/article/shreya-ghoshal-and-shiladitya-mukhopadhyaya-welcomed-a-baby-boy-in-hindi-952436

बता दें कि नीति मोहन इस साल फरवरी में अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी थी। नीति ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही थीं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में नीति अपने पति निहार पांड्या के साथ नजर आ रही हैं।

15 फरवरी 2019 को नीति मोहन और निहार पांड्या शादी के बंधन में बंधे थे। हैदराबाद में हुई उनकी शाही शादी की काफी चर्चा हुई थी। शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। निहार ने फिल्म ‘मणिकर्णिका’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। शायद ये बात बहुत कम लोगों को पता है कि निहार, दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड भी रह चुके हैं। वहीं नीति मोहन बॉलीवुड की काफी फेमस सिंगर हैं। उन्होंने कई फिल्मों में सुरपहिट गाने गाये हैं।

ADVERTISEMENT
https://hindi.popxo.com/article/pregnancy-test-at-home-in-hindi

POPxo की सलाह : MYGLAMM के ये शानदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

03 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT