ADVERTISEMENT
home / फूड एंड नाइटलाइफ
अगर आपको पसंद है लहसुन तो जरूर ट्राई करें इससे बनने वाली ये 6 डिश

अगर आपको पसंद है लहसुन तो जरूर ट्राई करें इससे बनने वाली ये 6 डिश

लहसुन वाकई में बहुत ही असाधारण फ्लेवर है। भले ही इसकी रेप्यूटेशन कितनी ही खराब क्यों ना हो लेकिन फिर भी हमें ये खाना बहुत पसंद है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये खाने के स्वाद को बढ़ा देता है। नशीला, दिलकश और तीखा स्वाद कुछ ऐसा है जिसे हम सिर्फ प्यार करते हैं। ऐसे में अगर आप भी लहसुन खाना पसंद करते हैं तो हम यहां आपके लिए कुछ ऐसी डिश लेकर आए हैं, जिन्हें आप घर पर बना सकते हैं।

गार्लिक ब्रेड

हमारी लिस्ट में हमें इसी से शुरुआत करनी थी क्योंकि यह आज के वक्त में सबसे मशहूर डिश में से एक है। क्लासिक गार्लिक ब्रेड पार्टीज या फिर गेट टुगेदर्स में स्नैक्स के लिए परफेक्ट ऑप्शन है। यह परफेक्ट सेवरी डिश है, जिसमें आपको लहसुन का स्वाद आता है। साथ ही यह अंदर से टेंडर और बाहर से क्रंची होता है, जो इसे और भी स्वादिष्ट बनाता है। अगर आप इस डिश को अधिक स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो आप इसमें कुछ हर्ब्स के साथ चीज को मिला सकते हैं।

गार्लिक चिकन

अगर आप कुछ इंडो-चाइनीज खाना चाहते हैं तो इस डिश को ट्राई कर सकते हैं। यह गार्लिक चिकन इसके लिए परफेक्ट रेसिपी है। लहसुन की अच्छाई के साथ इस डिश में आपको टैंगी और स्पाइसी स्वाद आएगा। फैमिली मील टाइम के लिए भी यह एक बहुत ही अच्छा रेसिपी आइडिया है।

चिल्ली गार्लिक फ्राइड राइस

अगर आपको मिर्च खाना पसंद है तो आपको चिल्ली गार्लिक फ्राइड राइस ट्राई करना चाहिए। यह एक परफेक्ट कंफर्ट मील है उन दिनों के लिए जिन दिनों पर आपको आलस आ रहा होता है या आपका खाना बनाने का मन नहीं होता है। चिल्ली के साथ मिक्स किए गए गार्लिक से आपको अच्छा टेस्ट आता है। अगर आप कुछ फैंसी बनाना चाहते हैं तो आप इसे मंचूरियन चिकन के साथ भी बना सकते हैं।

ADVERTISEMENT

गार्लिक फ्राइज

फ्राइज हम सभी का ऑल टाइम फेवरिट स्नैक है। बच्चों से लेकर बढ़ों तक हर किसी को यह काफी पसंद आता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें लहसुन को मिला कर आप इन्हें और भी स्वादिष्ट बना सकते हैं। अगर नहीं तो आज ही गार्लिक फ्राइज को ट्राई कर के देखिए।

गार्लिक नान

बटर को छोड़ अब गार्लिक पर ध्यान दें क्योंकि गार्लिक नान आज के वक्त में कई लोगों के पसंदीदा नान में से एक है। आप चाहे तो इसे करी के साथ खा सकते हैं। आप इसे किसी भी सब्जी के साथ भी खा सकते हैं।

गार्लिक चटनी

अगर आपको थोड़ा अधिक मसालेदार खाना पसंद है तो आप भी गार्लिक चटनी के साथ अपने खाने को अधिक स्पाइसी और टेस्टी बना सकते हैं। आप चाहें तो इसे मील या फिर स्नैक्स के साथ खा सकते हैं।

23 Aug 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT