बच्चों के नाम में धर्म एक प्रमुख भूमिका निभाता है। हर माता-पिता अपने धर्म के अनुसार ही बच्चों का नाम रखते हैं। नाम से ही पता चलता है कि आप किस मजहब के हैं। और नाम का चयन उसके अर्थ को अुनसार किया जाता है। क्योंकि नाम का असर बच्चे की सीरत यानी व्यक्तित्व पर पड़ता है। इस्लाम धर्म में बच्चों के ऐसे नाम रखने की कोशिश की जाती है जो सिर्फ सुनने या बोलने में ही नहीं बल्कि उसके मायने भी अच्छे हों। इसलिए ज्यादातर मुसलमान अपने बच्चों के नाम कुरान में से या फिर नबी या सहाबाओं के नाम पर रखते हैं। बच्चे के पैदाइश से पहले की बच्चों के नाम की लिस्ट तैयार कर ली जाती है। जिनमें बेटे के लिए नबी या सहाबाओं के नाम और बेटियों के लिए नबियों और सहाबाओं की बिवीयों या उनकी बेटियों के नाम को तवज्जो दी जाती है। यही वजह है कि पूरी दुनिया में अधिकतर मुसलमानों के नाम एक से होते हैं। अगर आप अ यानि A से अपने बच्चे का नाम रखना चाहते हैं तो यहां हम आपको A से मुस्लिम नाम की लिस्ट उसके अर्थ के साथ दे रहे हैं ताकि आपको A से मुस्लिम लड़कियों के नाम और A से मुस्लिम बॉय नाम ढंढने के लिए परेशान न होना पड़े।
वो जमाना गया जब माता-पिता अपने बच्चों के लंबे-लंबे नाम रखा करते थे। आज के मॉर्डन जमाने में ज्यादातर पेरेंट्स अपने बच्चों के शॉर्ट और क्यूट नाम रखने की कोशिश करते हैं। बॉलीवुड-टीवी इंडस्ट्री की देखा-देख अ यानि A अक्षर से नाम रखने का चलन बढ़ गया है। अगर आप भी अपने बेटे का नाम मॉडर्न और लेटेस्ट ट्रेंड के अनुसार ही रखना चाहते हैं। तो मुस्लिम नामों में इसकी भी कोई कमी नहीं है। यहां दी गई अ से मुस्लिम लड़कों के नाम की लिस्ट में से आप अपने लाडले के लिए परफेक्ट नाम चूज़ कर सकते हैं।
नाम | अर्थ |
अरहम | दयालु, कृपालु, रहम दिल और उदार |
आबिद | पूजा करने वाला |
आदिल | न्याय |
आमिर | समृद्ध; जीवन से भरपूर |
अरशद | सबसे ईमानदार |
अज़ीज़ | जिससे प्रेम या स्नेह हो, प्रिय |
असगर | भक्त |
आतिफ | उदार |
आसिम | रक्षक |
अदनान | मुहम्मद साहब के एक पूर्वज जो बड़े अच्छे वक्ता थे |
अयान | समय या युग |
अजहर | चमकदार |
अब्दुल्ला | ईश्वर का भक्त |
आजाद | स्वतंत्र |
आलम | द वर्ल्ड |
अब्बास | पैगंबर के चाचा का नाम |
आफताब | सूरज |
अहान | वन एंड ओनली |
अहमद | सबसे प्रशंसनीय |
असरार | गुप्त, पवित्र इस्लाम से संबंधित |
आदम | अल्लाह के पहले पैगंबर |
आकिब | अल्लाह के अनुयायी |
अनीस | फ्रेंडली |
असद | शेर, गंभीर, अत्यधिक |
अली | महान |
अम्मार | समृद्ध |
अकील | समझदार, बुद्धिमान, नेता, विचारशील, समझदार |
अशफाक | महान राजकुमार |
अर्सलान | शेर |
अमजद | अधिक गौरवशाली |
जिस पल एक कपल को पता चलता है कि वो पेरेंट्स बनने वाले हैं तभी से ही वे अपने आने वाले बच्चे के लिए तैयारियां शुरू कर देते हैं। कपड़े, खिलौने आदि तैयारियों के साथ पेरेंट्स अपने होने वाले बच्चे के लिए अच्छा सा नाम रखने की तैयारी भी शुरू कर देते हैं। जिसके लिए वह अपनी फैमिली, फ्रेंड्स, इमाम आदि से मदद लेते हैं। होने वाले पेरेंट्स में से कोई बेटे की ख्वाहिश रखता है तो किसी को बेटी की चाहत होती है। और वे उसी अनुसार होने वाले बच्चे के लिए नाम की लिस्ट तैयार कर लेते हैं। अगर आपको बेटी का चाहत है और आप अपनी शहजादी का अ यानि ए से नाम रखने के ख्वाहिशमंद हैं तो हम आपके लिए अ से मुस्लिम लड़कियों के नाम (a se muslim ladkiyon ke naam) की लिस्ट लेकर आए हैं जिसमें से आप अर्थ देखकर अपनी नन्ही परी के लिए प्यारा सा नाम चुन सकते हैं। दो अक्षर से लड़कियों के नाम
नाम | अर्थ |
अदीबा | सुसंस्कृत, सभ्य |
आफिया | अच्छी सेहत |
आदिला | न्याय करने वाली |
अमीरा | सर्वेश्रेष्ठ, सर्वोपरि और उच्च |
अफसाना | किस्सा, कहानी, उपन्यास |
अफिफा | पवित्र, गुणी, ईमानदार |
अमरीन | आसमान |
अस्मा | उच्चतर, अधिक ऊंचा |
अस्लिहान | महान |
आलिया | उच्च, महान |
अलीना | गोरा, सुंदर, कोमल |
अफीफा | पवित्र, गुणी, विनम्र |
अनीसा | दोस्ताना, मिलनसार |
अकीला | बुद्धिमान, तर्कसंगत-स्त्री |
अदा | स्टाइल, खूबसूरत या सुरुचिपूर्ण हावभाव |
अंबर | आसमान |
अंजुम | सितारे |
अक्सा | बुद्धिमान |
आरजू | ख्वाहिश |
अस्मारा | सुंदर तितली |
अजरा | उत्कृष्ट, स्मार्ट |
आमना | शांति |
आयत | कुरान की आयतें |
आफरीन | प्रोत्साहन |
आमायरा | राजकुमारी |
अमीना | वफादार |
आसिया | चिंतित, मदद करने वाली |
अर्शी | अर्श से संबंध रखने वाला, आसमानी, ईश्वर के समीप रहने वाली |
आयरा | सम्मानजनक |
आरा | निहारना |
तो दोस्तों, हम आशा करते हैं कि आपको A से मुस्लिम नाम, अ से नाम मुस्लिम अर्थ सहित की ये लिस्ट जरूर पसंद आई होगी। ऊपर दी गई अ से मुस्लिम लड़कों के नाम यानि A से मुस्लिम बॉय नाम और A से मुस्लिम लड़कियों के नाम (a se muslim ladkiyon ke naam) की लिस्ट में से आपको अपने बच्चे के लिए मीनिंगफुल नाम रखने में जरूर मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ें
भ से नाम लिस्ट गर्ल– अगर आप भ अक्षर से अपनी बेटी का नाम रखना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें।
व से लड़कियों के नाम– व अक्षर से अपनी लाडली के लिए अच्छा सा नाम रखने में ये लिस्ट मददगार साबित होगी।
ध से लड़कियों के नाम – इस लिंक पर क्लिक करके आप अपनी बेबी गर्ल के लिए ध अक्षर से बेहतरीन नाम का चयन कर सकती हैं।
स अक्षर से लड़कियों के नाम – अगर आपको स अक्षर से लड़कियों के लेस्ट व ट्रेंडी नाम की तलाश है तो यहां आपकी तलाश पूरी होगी।
त से नाम लिस्ट– आप यहां दी गई सूची में से आप आसानी से अपने बच्चे के लिए त अक्षर से नाम का चुनाव कर सकते हैं।