ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
munawar Faruqui

मुनव्वर फारूकी ने रोमांटिक अंदाज में मनाया गर्लफ्रेंड का बर्थडे, देखिए Pics 

कंगना रनौत के रिएलिटी शो लॉक अप में पायल रोहतगी और अंजलि अरोड़ा को हराकर विनर बने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी इन दिनों हैप्पी स्पेस में है और लाइफ को एंजॉय कर रहे हैं। मुनव्वर फारूकी की ताजा वायरल तस्वीरें तो ये ही बता रही हैं। 

साभार- इंस्टाग्राम

मुनव्वर की गर्लफ्रेंड मॉडल और इंफ्लुएंसर नाजिल ने अपने सोशल मीडिया में कई तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें मुनव्वर उनके साथ उनका जन्मदिन सेलिब्रेट करते नज़र आ रहे हैं।

साभार- इंस्टाग्राम

रेड रोड, केक, यमी फूड के साथ सेलिब्रेट करते हुए मुनव्वर और नाजिल तस्वीरों में काफी कोजी, रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे से मैच करता हुआ टी शर्ट पहना है।

नाजिल ने पोस्ट में लिखा है, एक साथ दो सेलिब्रेशन। नाजिल के कैप्शन से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों साथ में नाजिल का बर्थडे और मुनव्वर की वापसी सेलिब्रेट कर रहे हैं।लॉकअप के दिनों में पहले दिन से ही पब्लिक को इम्प्रेस कर चुके मुनव्वर ने शो से बाहर आने के बाद अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी गर्लफ्रेंड नाजिल के साथ तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो उन्हें पीछे से हग करते नजर आ रहे थे। मुनव्वर  पर हार्ट स्टिकर लगाने के साथ-साथ लिखा था, बब्बी बब्बी तेरा नी मैं। इसी के बाद से इन दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगी थी। 

ADVERTISEMENT

वैसे मुनव्वर भले ही लॉकअप में अंजली अरोड़ा के साथ अच्छी बॉन्डिंग एंजॉय करते थे, लेकिन उन्होंने कई बार ये बात कही थी कि रियल लाइफ में उनकी गर्लफ्रेंड है। वैसे, मुनव्वर के कई फैन पेज के मुताबिक मुनव्वर और अंजलि एक दूसरे को लॉक अप के काफी समय से पहले से जानते हैं।

11 May 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT