अगर आप कभी मुंबई घए हैं और वहां का स्ट्रीट फूड खाया है तो आपने वहां पर कई तरह के डोसा ट्राई किए होंगे और ये सभी बहुत ही स्वादिष्ट भी होते हैं। इन्ही में से एक मशहूर डोसा है जीनी डोसा। इस डोसे की खासियत ये है कि बाकि डोसों से अलग इसे बेसन के आटे और सूजी से बनाया जाता है।
चीज और पनीर की खूबियों से भरपूर इसमें प्रोटीन होता है और साथ ही ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है। अगर आपके पास पहले से सबकुछ तैयार है तो इसे पकाना बहुत ही आसान है। आप चाहें तो इसे सुबह के नाश्ते में, दोपहर के खाने में या फिर रात के खाने में भी खा सकते हैं।
सामग्री
- 50 ग्राम उड़द दाल
- 50 ग्राम बेसन
- 200 ग्राम चावल
- 1/4 मेथी दाना
- 50 ग्राम सूजी
- नमक स्वादानुसार
- 1 टेबलस्पून मक्खन
- 2 मीडियम कटे हुए प्याज
- 2 टेबलस्पून टोमैटो कैचअप
- 2 मीडियम कटा हुआ टमाटर
- 4 टेबलस्पून शेजवान चटनी
- नमक स्वादानुसार
- 1 टेबलस्पून लाल मिर्च की सॉस
- 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- 1 टेबलस्पून कटा हुआ धनिया
- डोसा बैटर
- 80 ग्राम प्रोसेस्ड चीज
- 1 टेबलस्पून स्प्रिंग ऑनियन
- 80 ग्राम घिसा हुआ पनीर
- डोसा मसाला
बनाने की विधि
- उड़द दाल और चावल को पानी से अच्छे से धो लें और कम से कम 3 से 4 घंटों के लिए भिगो लें।
- अब इसमें मेथी दाना मिलाएं और एक घंटे और के लिए भीगे रहने दें।
- अब जरूरत से अधिक पानी को निकाल दें और मिक्सी में मिक्स करके स्मूथ पेस्ट बना लें।
- बेसन और सूजी को एक बाउल में मिक्स कर लें।
- अब इसमें बैटर डालें और अच्छे से मिला लें।
- बैटर को एक कपड़े से ढक दें और 3 से 4 घंटे के लिए एक साइड रख दें।
- फर्मेंटेशन के बाद इसमें थोड़ा पानी और स्वादानुसार नमक डालें और अच्छे से मिला लें।
- अब तेज गर्म पैन पर मक्खन और तेल लगाएं।
- अब जीरा डालें और इसके फूटने का इंतजार करें।
- अब इसमें कटा हुआ प्याज डालें।
- अब कटे हुए टमाटर और स्वादानुसार नमक डालें।
- अब इसमें कटे हुए गोभी और शिमलामिर्च डालें।
- इसमें शेजवान सॉस, टोमैटो कैचअप और रेड चिली सॉस मिलाएं।
- अब कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, हरी प्याज, गर्म मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं।
- सबको अच्छे से मिक्स कर लें और 2 से 3 मिनट के लिए पका लें।
- आलू मैश करने वाले से इसे मैश करें।
- डोसा पैन रखें और तेज आंच पर गर्म कर लें और अब इसपर पानी छिड़कें।
- अब इसमें एक चम्मच भरकर डोसा बैटर डालें और चम्मच से सर्कुलर मोशन में इसे फैलाएं।
- आंच को धीमा कर लें और इसपर मसाला फैलाएं।
- अब इस पर घिसा हुआ पनीर और चीज डालें।
- अब इसपर कटा हुआ धनिया औऱ हरी प्याज डालें।
- बस अपने क्रिस्पी डोसे को रोल करके निकाल लें।
- अब इसे 4 हिस्सों में काटें और रोल करके परोसें।
यह भी पढ़ें:
इस आसान रेसिपी की मदद से घर पर बना सकते हैं फ्लफी ऑमलेट
रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर चिल्ली बनाने की रेसिपी
15 Mar 2022