ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
मौनी राॅय ने गाया ‘भीगी-भीगी रातों में’, वीडियो में दिलकश अंदाज़ देख फैंस हुए दीवाने

मौनी राॅय ने गाया ‘भीगी-भीगी रातों में’, वीडियो में दिलकश अंदाज़ देख फैंस हुए दीवाने

टीवी सीरियल ‘नागिन’ से सुर्खियों में आईं मौनी रॉय इन दिनों बॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर रही हैं। अभी तक अक्षय कुमार के साथ ‘गोल्ड’ और राजकुमार राव के साथ ‘मेड इन चाइना’ में काम कर चुकीं मौनी रॉय जल्द ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा भी उनके पास बॉलीवुड से कई अच्छे ऑफर आ रहे हैं। ऐसे में मौनी रॉय के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी भी है। वो ये कि मौनी अब एक्टिंग के अलावा संगीत की दुनिया में भी उतर गई हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ अच्छी सिंगर भी हैं। हाल ही में उनका गाया हुआ पहला गाना ‘भीगी-भीगी रातों में’ रिलीज़ हो गया। ऐसा पहली बार है, जब बतौर सिंगर मौनी ने किसी गाने में अपनी आवाज़ दी है। इस गाने को मौनी रॉय का डेब्यू सॉन्ग कहना भी गलत नहीं होगा। ‘सारेगामा म्यूजिक’ के यूट्यूब चैनल पर इस गाने को रिलीज़ किया गया है। मौनी रॉय की दिलकश आवाज़ वाले इस गाने को कुछ ही घण्टों में हज़ारों लोगों ने देखा और पसंद भी किया। आप भी देखिए मौनी रॉय का ये डेब्यू सॉन्ग। 
 
इस गाने ‘भीगी भीगी रातों में’ मौनी रॉय के साथ सिंगर नकाश अजीज ने भी अपनी आवाज दी है। मौनी रॉय ने इस वीडियो में अपनी आवाज़ देने के साथ ही एक्ट भी किया है। लाल रंग की साड़ी में अपनी दिलकश अदाओं का जादू बिखेरती हुई मौनी इस वीडियो में काफी खूबसूरत भी नज़र आ रही हैं। 

बता दें कि मौनी इस वीडियो से पहले कपिल शर्मा के शो पर भी अपनी आवाज़ का जादू बिखेर चुकी हैं। फैंस को इनका गाया हुआ ये गाना काफी पसंद भी आ रहा है। एक फैन ने इस गाने पर कमेंट किया कि मौनी को इसके अलावा और भी सॉन्ग्स गाने चाहिए। वहीं एक फैन ने उन्हें कम्पलीट धमाका पैकेज भी बताया है। 

Instagram

https://hindi.popxo.com/article/tv-actresses-before-and-after-plastic-surgery-in-hindi
06 Feb 2020

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT