कुछ लोग बचपन से ही काफी अट्रैक्टिव होते हैं। उन्हें न तो अपना लुक बदलना पड़ता है और न ही किसी तरह के मेकअप की जरूरत पड़ती है। उनका इनर ग्लो उनकी पर्सनैलिटी पर साफ-साफ झलकता है। इसकी वजह है उनकी राशियों का प्रभाव, जिसकी वजह से लोग पल भर में उनके मुरीद बना जाते हैं। हर कोई उनकी स्मार्टनेस और नेचर का कायल हो जाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर इंसान की एक राशि होती है और हर राशि का अपना एक अलग स्वभाव होता है। यहां पर हम बात कर रहे हैं उन राशियों के लोगों की, जिनमें एक तरह का चुंबकीय आकर्षण होता है। वे अपनी बातों, नैन-नक्श, स्टाइल, स्वभाव और अंदाज़ से लोगों का दिल जीत लेते हैं और उन्हें अपना दीवाना भी बना देते हैं। तो आइए जानते हैं उन खुशनसीब राशियां के बारे में, जिनके जातकों में होती है लोगों को अपनी ओर खींचने की खास क्षमता –
ये लोग प्यार के मामले में नटखट और शरारती होते हैं। इनकी यही क्यूट हरकतें लोगों को इनका दीवाना बना देती हैं। ये लोग बहुत छुपे रूस्तम होते हैं। कभी भी किसी से अपना गम नहीं बांटते हैं और दुनिया इन्हें खुशमिजाज और हंसमुख इंसान के रूप में जानती है। इनके तीखे नैन-नक्श और फ्रेंडली नेचर लोगों को इनकी तरफ काफी अट्रैक्ट करता है। यही कारण है कि इनकी फैन फॉलोइंग की फ़ेहरिस्त काफी लंबी होती है।
इस राशि के लोग मीठी-मीठी बातें करने में माहिर होते हैं। इनकी बातों को लोग गौर से सुनते हैं और उनके फैन बन जाते हैं। ये चाहें तो सिर्फ अपनी बातों से ही लोगों को अट्रैक्ट कर सकते हैं। छोटी से छोटी बात को भी रोचक तरीके से कहना ये बखूबी जानते हैं। अगर इस राशि के लोग चाहें तो एक अच्छे वक्ता या स्टोरीटेलर बन सकते हैं। यकीनन ये इस फील्ड में अपना नाम ज़रूर रौशन करेंगे।
इस राशि के लोग बेहद संस्कारी और आदर्श छवि के होते हैं और इसी कारण इनके चाहने वालों की संख्या भी ज्यादा होती है। अपने फ्रेंडली नेचर की वजह से ये रिजर्व और बोरिंग लोगों को भी अपना दोस्त बना लेते हैं। सबको साथ लेकर चलने में ही इनकी खुशी होती है, बिखराव इन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं है। दूसरी तरफ ये देखने में भी काफी सुंदर होते हैं। ये बड़ी ही आसानी से सामने वाले को इम्प्रेस करने की ताकत रखते हैं। कुल मिलाकर मकर राशि के लोगों की हर बात बड़ी निराली होती है, इनके अंदाज़ पर लोग फिदा रहते हैं।
इस राशि के लोगों का दिल से जवां रहने वाला नेचर इन्हें हमेशा कुछ नया करने के लिए उकसाता रहता है और ये भी अपनी सीमा से बाहर निकलने के लिए बेताब रहते हैं। इन्हें हंसी- मज़ाक बहुत पसंद होता है। ये हर छोटी से छोटी बात में भी खुशी ढूंढ लेते हैं। अगर आप इनके साथ हैं तो कभी बोर नहीं हो सकते, इस बात की तो पक्की गारंटी है। लोग इनकी यही अदा देखकर इनकी ओर खिंचे चले आते हैं। इनके अंदर कूट- कूट कर टैलेंट भरा होता है, जो इन्हें बाकी सबसे अलग बनाता है।
.. अब आएगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल, तेलुगू, बांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।