ADVERTISEMENT
home / DIY ब्यूटी
मौसंबी का रस हमारी स्किन के लिए होता है बेहद फायदेमंद, जानिए कैसे करते हैं इस्तेमाल

मौसंबी का रस हमारी स्किन के लिए होता है बेहद फायदेमंद, जानिए कैसे करते हैं इस्तेमाल

गर्मियों में त्वचा को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए हम बाजार में उपलब्ध क्रीम, फेसवॉश आदि उत्पादों पर निर्भर रहते हैं। इससे त्वचा के दाग-धब्बों से छुटकारा पाना आसान हो जाता है। लेकिन चूंकि इसमें केमिकल होते हैं, इसलिए यह कभी-कभी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए त्वचा संबंधी समस्याओं से निजात पाने के लिए खट्टे फल बहुत उपयोगी होते हैं। मौसंबी का रस पीने और चेहरे पर लगाने से त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं।

जानिए मौसंबी का रस हमारी त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है Mosambi Juice Benefits for Skin in Hindi

संतरा, मौसंबी और अंगूर आदि सहित खट्टे फल त्वचा और इम्युनिटी के लिए बहुत अच्छे हैं। इनमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। मौसमी का जूस पीने से स्किन टाइट होती है और दाग धब्बे, झुर्रियों से निजात मिलती है। इसमे उपस्थित विटामिन सी की मात्रा त्वचा की रंगत में भी निखार लाती है। तो आइए जानते हैं कि स्किन के लिए मौसंबी के फायदे (Mosambi Juice Benefits) और उपयोग करने का तरीका – 

stock image

1. ब्लैकहेड्स और डार्क सर्कल्स को खत्म करने के लिए

गर्मियों में ब्लैकहेड्स और डार्क सर्कल्स एक आम समस्या है। इस समस्या में मौसंबी का रस बेहद फायदेमंद होता है। इसके जूस के सेवन से ब्लैकहेड्स और डार्क सर्कल्स दूर होते हैं। तो त्वचा चमकदार हो जाती है।

2. पिंपल्स से पाएं छुटकारा

मौसंबी का रस खून को साफ करने के लिए फायदेमंद होता है। जिससे त्वचा संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। मौसंबी का रस चेहरे के पिंपल्स से छुटकारा पाने में मदद करता है।

ADVERTISEMENT

3. त्वचा की कई समस्याओं में उपयोगी

नींबू का रस गर्मियों में गर्दन, कोहनी, घुटने, होंठ, आंखों के आसपास काले घेरे जैसी समस्याओं को ठीक करता है। मौसंबी के रस में एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक्स होते हैं और कीटाणुओं से बचाते हैं।

4. इसे चेहरे पर लगाने से भी फायदा होता है

मौसंबी का रस पीने के अलावा इसे चेहरे पर लगाने से भी कई फायदे होते हैं। इसको दो हिस्सों में काट लें और रस को चेहरे पर लगाएं। मौसंबी में पाया जाने वाला साइट्रिक एसिड ब्लीच और क्लींजिंग एजेंट का काम करता है।

5. ब्लीचिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है 

मौसंबी का रस एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। यह नींबू के रस की तुलना में हल्के ब्लीचिंग एजेंट के रूप में कार्य करता है। आप हाइपरपिग्मेंटेशन वाली स्किप पर ताजा निचोड़ा हुआ मौसंबी का रस लगा सकते हैं। इसके नियमित इस्तेमाल से आपकी त्वचा में चमक भी आ जायेगी।

मौसंबी का चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करें –

  • संतरे के छिलके की तरह आप मौसंबी के छिलके को भी सूखाकर उसे पीसकर पेस्ट बनाकर चेहरे पर फेस फैक के तौर पर लगा सकते हैं।
  • पील ऑफ मास्क तैयार करने के लिए मौसंबी के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
  • आप मौसंबी को चेहरे पर सीधे भी लगा कर उससे मसाज कर सकती हैं।
  • मुहांसों के निशान से छुटकारा पाने के लिए मौसंबी के रस को आप सीधे उनपर लगा सकती हैं।
  • मौसंबी को छीलकर कद्दूकस कर लें और उसका रस निचोड़ लें। अब इसमें मौसंबी का थोड़ा सा जूस मिलाकर फेस पैक बना लें।

POPxo की सलाह :  MYGLAMM की ग्लो स्किनकेयर रेंज के साथ रखें अपनी त्वचा का खास ख्याल।

ADVERTISEMENT
26 Jul 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT