Mom-To-Be बिपाशा बसु को प्रेग्नेंसी में इस देसी मिठाई को खाने की होती है क्रेविंग, देखें Pic
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल ने अपने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की थी। दरअसल, 16 अगस्त को एक्ट्रेस ने घोषणा की थी कि वह अपने पहले बच्चे को जल्द ही एक्सपेक्ट कर रही हैं। इसके बाद से ही बिपाशा और उनके पति करण फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की झलक फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जलेबी की एक क्लिप शेयर की।
इस क्लिप में वह देसी फूड आइटम खाते हुए दिखाई दे रही हैं और उन्होंने बताया कि प्रेग्नेंसी में उनका मीठा खाने का मन करता है तो वह जलेबी खाना कााफी पसंद करती हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ”Finally some sugar craving”।

बीते दिन राज एक्ट्रेस शहर में भी दिखाई दी थीं और उनका प्रेग्नेंसी ग्लो बहुत ही खूबसूरत है। पेयर की बात करें तो दोनों ने अपनी मेटर्निटी फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के लिए की थी। तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपनी खुशी के बारे में भी बात की थी। अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया था कि ”जब दोनों अपने-अपने रास्ते पर चल रहे थे तब उनकी एक दूसरे से मुलाकात हुई थी। इस वजह से केवल दोनों के लिए इतना सारा प्यार अनफेयर था और इस वजह से दोनों का बेबी जल्द ही उनकी जर्नी को कंप्लीट करने आ रहा है।”

बिपाशा और करण की मुलाकात 2015 में फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। कपल ने बताया था कि यह कभी उनके लिए पहली नजर वाला प्यार नहीं था लेकिन दोनों की सेट पर अच्छी दोस्ती हो गई। इसके बाद दोनों ने 30 अप्रैल 2016 को शादी कर ली थी।