ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
इन गीतों की बदौलत हमेशा याद किए जाते रहेंगे खय्याम

इन गीतों की बदौलत हमेशा याद किए जाते रहेंगे खय्याम

मशहूर संगीतकार खय्याम भले ही अब इस दुनिया में न रहे हों, लेकिन अपने हुनर की खूशबू से वे ऐसा काम कर गए हैं कि उन्हें उनके बाद भी ज़माना हमेशा उनके गीतों में तलाश करता रहेगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं जाने-माने संगीतकार मोहम्मद ज़हूर खय्याम हाशमी की। हाल ही में 19 अगस्त, 2019 को दिल का दौरा पड़ने से 92 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 

संगीत की दुनिया पर राज करने वाले इस संगीतकार का जन्म 18 फरवरी, 1927 को पंजाब में हुआ था। बहुत कम उम्र में ही उनका रुझान गीत-संगीत की तरफ होने लगा था, लेकिन मन का एक कोना एक्टिंग के नाम से भी धड़कता था। ये और बात है कि वहां बात बनी नहीं, लेकिन उनके तरानों ने बॉलीवुड को संगीत की एक समृद्ध विरासत ही नहीं सौंपी, बल्कि कई फिल्मों को ही अमर कर दिया, जैसे- उमराव जान, रजिया सुल्तान, कभी-कभी, नूरी, बाज़ार वगैरह। इनमें से उमराव जान, बाज़ार और रजिया सुल्तान को तो इसके गीतों ने बॉलीवुड संगीत के इतिहास में इतना ऊंचा दर्जा हासिल करा दिया है कि पीढ़ी चाहे कोई भी हो, ज़माना चाहे कोई भी हो, ये गीत हमेशा सबकी ज़बान पर अपनी जगह बनाए रखेंगे। 

खय्याम साहब के 12 सदाबहार गीत Khayyam Famous Bollywood Songs

खय्याम का जाना फिल्मी दुनिया में संगीत के एक सुनहरे युग के अंत जैसा ही है। यहां हम ऐसे कुछ गीतों के बारे में आपको बता रहे हैं, जो हर मूड के संगी-साथी बनकर आपकी ज़िंदगी को भी सुरीला बना देंगे-

1. इन आंखों की मस्ती के मस्ताने हजारों हैं (फिल्म- उमराव जान)

2. दिल चीज़ क्या है आप मेरी जान लीजिए (फिल्म- उमराव जान)

3. ऐ दिले-नादां (फिल्म- रजिया सुल्तान)

ये भी पढ़ें – आज भी हर टूटे दिल का सहारा बनते हैं जगजीत सिंह के ये 20 बेमिसाल गाने

ADVERTISEMENT

4. वो सुबह कभी तो आएगी (फिल्म- फिर सुबह होगी)

5. तुम अपना दर्दो-ग़म अपनी परेशानी मुझे दे दो (फिल्म- शगुन)

6. आ जा रे ओ मेरे दिलबर आजा (फिल्म- नूरी)

7. मैं पल दो पल का शायर हूं (फिल्म- कभी कभी)

8. कभी कभी मेरे दिल में ख़याल आता है (फिल्म- कभी कभी)

ये भी पढ़ें – ‘मेरे हाथों में..’ से लेकर ‘नवराई माझी..’ तक श्रीदेवी के ये 5 गाने आज भी हैं सुपरहिट

9. कभी किसी को मुकम्मल जहां नहीं मिलता (फिल्म- आहिस्ता आहिस्ता)

10. करोगे याद तो हर बात याद आएगी (फिल्म- बाज़ार)

11. फिर छिड़ी रात बात फूलों की (फिल्म- बाज़ार)

12- हज़ार राहें मुड़ के देखीं कहीं से कोई सुबह न आई (फिल्म- थोड़ी सी बेवफाई)

https://hindi.popxo.com/article/sara-ali-khan-talk-about-her-bond-with-stepmom-kareena-kapoor-khan-in-hindi-843422

(आपके लिए खुशखबरी! POPxo शॉप आपके लिए लेकर आए हैं आकर्षक लैपटॉप कवर, कॉफी मग, बैग्स और होम डेकोर प्रोडक्ट्स और वो भी आपके बजट में! तो फिर देर किस बात की, शुरू कीजिए शॉपिंग हमारे साथ।) .. अब आयेगा अपना वाला खास फील क्योंकि Popxo आ गया है 6 भाषाओं में … तो फिर देर किस बात की! चुनें अपनी भाषा – अंग्रेजीहिन्दीतमिलतेलुगूबांग्ला और मराठी.. क्योंकि अपनी भाषा की बात अलग ही होती है।

शादी और बारात के गीत

22 Aug 2019

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT