ADVERTISEMENT
home / xSEO
mithun-rashi-name-in-hindi

Mithun Rashi Name – मिथुन राशि के नाम की लिस्ट

भारत देश में आज भी कई घर ऐसे हैं, जहां बच्चों का जन्म नक्षत्र देखकर कराया जाता है। ऐसा न भी हो तो बच्चे के जन्म के साथ ही उनकी कुंडली बनकर तैयार हो जाती है। बच्चे का जन्म कौन से लग्न में हुआ, उसकी राशि क्या है इत्यादि। इसी क्रम में जब बच्चे का नाम रखने की बारी आती है, तो भी राशि अनुसार ही उसका नाम रखा जाता है। फिर चाहे वो लड़के का नाम (Baby Boy Names in Hindi) हो या फिर लड़की (Baby Girl Names in Hindi) का। वैसे तो ज्योतिष अनुसार 12 राशियां होती हैं, इन्हीं में से एक है मिथुन राशि। अगर आपके शिशु की जन्म राशि मिथुन मिथिम है तो हम यहां आपके लिए मिथुन राशि के नाम (Mithun rashi name) की लिस्ट लेकर आये हैं। 

मिथुन राशि के नाम लड़कों के अर्थ सहित – Name of mithun Rashi 

मिथुन, राशि चक्र में तीसरा ज्योतिषीय संकेत है। मिथुन राशि को जुड़वां, कैस्टर और पोलक्स द्वारा दर्शाया गया है। जिसे ग्रीक पौराणिक कथाओं में डायोस्कुरी के रूप में जाना जाता है। यह एक सकारात्मक, परिवर्तनशील संकेत है। यिन यांग प्राचीन चीनी अवधारणा में मिथुन यांग ध्रुवीयता (मर्दाना) के साथ जुड़ा हुआ है।मिथुन राशि में जन्में लड़के काफी एक्सट्रोवर्ट, बातूनी और खुशमिजाज़ होते हैं। ये ऐसे विद्वान होते हैं, जो हमेशा नई सीख और ज्ञान की तलाश में रहते हैं। ये अपनी चतुराई और मनोरंजक व्यक्तित्व से अपने दोस्तों और सहयोगियों को अच्छा महसूस कराते हैं। हम यहां आपके लिए लड़कों के मिथुन राशि के नाम की लिस्ट लेकर आये हैं।  

नामअर्थ
कुणालब्रह्मांड के भगवान, सम्राट अशोक के पुत्र
कमलेशकमल के स्वामी
कपिलएक ऋषि, भगवान विष्णु का एक और नाम, अग्नि
कृपालउदार, दयालु, कृपालु
कृषकृष्ण भगवान के संक्षिप्त रूप
कीर्तिख्याति, यश, प्रसिद्धि
कमलएक फूल, जलाशय में उत्पन्न होनेवाला एक पौधा
कुलदीपकुल का दीपक, चिराग
करणकाम, कार्य
करनसाथी, प्रतिभाशाली
केशवभगवान कृष्ण का एक नाम
कृष्णाभगवान कृष्ण, एक नदी, अर्जुन के सारथी
केदारहिमालय की शिखर
कार्तिकमहीने का नाम
कुबेरधन के राजा कुबेर
किंशुभगवान कृष्ण का नाम
कोविदअनुभवी, समझदार
कौशिकभगवान शिव का नाम
कौशलचालाक, कुशल
कियांशसभी गुण वाला
केतनघर, निमंत्रण, ध्वज
किशोरयुवा, जवान लड़का, कृष्ण
कुशलकिसी कार्य में निपुण, प्रवीण, प्रतिभावान
कैलाशभगवान शिव का धाम, हिमालय की एक चोटी
कल्पेशपूर्णता के भगवान
कुशभगवान राम जी के एक पुत्र का नाम
कन्हैयाकिशोर, भगवान कृष्ण
कल्याणभगवान, शुभ, अमीर
कार्तिकेयभगवान शिव के पुत्र
काशीभगवान शिव, काशी के भगवान
कश्यपएक प्रसिद्ध ऋषि
कुलदीपपरिवार का चिराग
कुलभूषणपरिवार का आभूषण
कुंवरराजकुमार
कुलदेवपरिवार के कुलदेव की तरह व्यक्ति
कनिष्कएक प्राचीन राजा, छोटा, सोना
कुंदनसोना, खरा, शुद्ध, जवाहरात स्थापित करने की कला
कर्मवीरकर्मठ, निपुण, मेहनती, परिश्रमी
कृपाशंकरशुभ, भगवान शिव, अच्छी किस्मत
कबीरएक प्रसिद्ध कवि संत का नाम
क्रुणालदूसरों की तरह
कौटिकहमेशा खुश रहने वाला
कपीशहनुमान जी अन्य नाम
कायरवसफेद कमल का फूल, पानी से जन्मा
कनिशसबका ख्याल रखने वाला
कपिलभगवान विष्णु का एक अवतार
कंराजभगवान गणेश
क्रियांशभगवान बुद्ध के समान बुद्धिमान
कमलपवित्र

मिथुन राशि की लड़कियों के नाम 2022 अर्थ सहित – Mithun Rashi Name Girl 

वहीं बात करें मिथुन राशि के नाम वाली लड़कियों की तो वे रचनात्मक, भावनात्मक रूप से मजबूत, दयालु, खुले विचारों वाली और दयालु स्वाभाव की होती हैं। मिथुन राशि में ज्यादातर नाम क राशि के नाम (K se Ladkiyon ke Naam) होते हैं। वे काफी उत्साही और चतुर भी होती हैं। दोहरे व्यक्तित्व के कारण ये एक दिन किसी चीज से प्यार करती हैं और दूसरे दिन उसी चीज से नफरत करने लगती हैं। अगर आपकी बेटी भी मिथुन राशि के साथ जन्मी है और आप मिथुन राशि की लड़कियों के नाम तलाश रही हैं तो इसमें हम आपकी काफी मदद कर सकते हैं।  

नामअर्थ
कियामधुर, शुद्ध, प्यारी
कामिताचाहत, चाहा है
कालिंदीयमुना नदी का नाम, सूर्य देव की पुत्री
किशोरीयुवा युवती
कृतिकला, कार्यवाई
कायाबड़ी बहन, शरीर
कृतिकाएक तारा, नक्षत्र
कजरीबादल के जैसा
कनकासोना, चन्दन
कपिलाएक दिव्य गाय का नाम, सुनहरी धूप, शिव और सूर्य भगवान का एक और नाम
कविकाकवियत्री
कांतासुन्दर, उज्जवल
कामनाइच्छा
किंजलनदी का किनारा
कृषिकासमृद्धि
कोमलसुंदर
कियाराकाले बाल वाली
खुशीहसमुख
कायरासुबह का तारा
कविताकविता
कोशीएक नदी
कुहूकोयल पक्षी
कसकखुश्बू
कुमकुमसिंदूर
कुमुदपृथ्वी, कमल
केशाफूल
कीर्तिअच्छा नाम
कीर्तिकाप्रसिद्ध व्यक्ति
कनकसोना
किमयाचमत्कार
कालकाकोहरा, सुगंधित, देवी दुर्गा का एक नाम
कायलएक मछली का नाम
कनुषीजानम
कंगनाब्रेसलेट
कर्णिकाकान की बाली, कमल, एक अप्सरा
कविताकविता
कल्पनाकल्पना, बनाना, अविष्कार
कल्याणीपार्वती जी एक और नाम, बढ़िया, सुन्दर
कावेरीएक नदी
कामाख्यादुर्गा का एक रूप, देवी दुर्गा
कामायनीइच्छा, प्यार
काव्याकविता
काम्यासुन्दर, सफल
कनिष्काएक प्राचीन राजा का नाम, बौद्ध धर्म का पालन करने वाला
कमलादेवी, फूल, बिलकुल सही
कंचनासोना
करीनाशुद्ध,
कैरवीचंद्रमा
करिश्माचमत्कार

मिथुन राशि के नाम से जुड़ें कुछ सवाल – FAQ’s

सवाल- मिथुन राशि में कौन कौन से नाम आता है?

ADVERTISEMENT

जवाब- मिथुन राशि के लिए का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह से नाम आते हैं। 

सवाल- मिथुन राशि का इंग्लिश नाम क्या है?

जवाब- मिथुन राशि का इंग्लिश नाम Gemini है।

सवाल- मिथुन राशि का पहला अक्षर क्या है?

ADVERTISEMENT

जवाब- मिथुन राशि का पहला अक्षर ‘क’, ‘छ’ और ‘घ’ होते हैं।

सवाल- मिथुन राशि में कौन-कौन से अक्षर आते हैं?

जवाब- मिथुन राशि वालों के नाम का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, और हा अक्षरों से आते हैं।

अगर आपको यहां दिए गए मिथुन राशि के नाम (Mithun rashi name) पसंद आए तो इन्हें अपने दोस्तों व परिवारजनों के साथ शेयर करना न भूलें। 

ADVERTISEMENT

ये भी पढ़ें 

V se Girl Names in Hindi

अगर आप अपनी बेटी का नाम व यानि v अक्षर से लड़कियों के नाम ढूंढ रहे हैं तो यहां आपकी तलाश पूरी हो सकती हैं। क्योंकि यहां आपको मिलेंगे बेबी गर्ल के लिए व से नाम लिस्ट।

त से नाम लिस्ट

ADVERTISEMENT

नामकरण के बाद ही एक बच्चे का नाम रखा जाता है और इस वजह से हम इस लेख में आपके लिए त और ट से शुरू होने वाले लड़कों के नाम लेकर आए हैं। 

दोस्तों के लिए स्पेशल फनी नेम्स इन हिंदी 

दोस्ती में कोई शर्त नहीं होती। इस रिश्ते को और भी मजबूत और मजेदार बनाने के लिए हम अक्सर अपने बेस्ट के नाम रख देते हैं। यानी उनके असली नाम से पुकारने के बजाए हम उन्हें अपना ही दिए हुए एक नए नाम से बुलाने लगते हैं।

23 Jun 2022
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT