ADVERTISEMENT
home / एजुकेशन
Dear Girls, ये 10 गलतियां तो करनी बनती हैं अपने 20s में!

Dear Girls, ये 10 गलतियां तो करनी बनती हैं अपने 20s में!

आपका 20s और कुछ गलत‌ियां साथ-साथ चलती हैं। इनसे भागने की बजाय इनका सामना करें और मज़ा लें। ये गलत‌ियां ही हैं, जो आपकी ज‌िंदगी को यादगार और मजेदार बनाती हैं। तो जानना नहीं चाहेंगी आप कौन-सी हैं वो गलत‌ियां जो आप और हम सब 20s में करते हैं-

1. सपनों से भरे नैना

mistakes in 20s-1जब आंखों में सपने हों, तो नींद क‌िसे आती है!  देर से सोना और देर से उठना, ये गलती इस उम्र में सब करते हैं। बेशक अगले पूरे द‌िन इस बात को लेकर पछताना पड़े। अब अगर आप फ‌िर से अफसोस कर रही हैं, तो च‌िंता छोड़‌िए चैन से सोने के ल‌िए अभी ज‌िंदगी बाकी है। अभी अपनी नींद भगाकर अपने सपने पूरे करने का वक्त है।

2. सोशल मीड‌िया की लत

द‌िन-रात नहीं, हर पल, हर घड़ी सोशल मीड‌िया पर Update रहना इस उम्र का सबसे पसंदीदा काम है। क‌िसने कौन सी फोटो अपडेट की, क‌िसने क‌िसकी Post Like की,जब तक इन बातों पर चर्चा न हो, तब तक द‌िन नहीं गुजरता। अब इस गलती पर क्या पछताना, आज की दुन‌िया में अपडेट रहना भी तो ज़रूरी है।

3. बार-बार बाल धोना

mistakes in 20s-320s में हम अपने बालों को लेकर काफी conscious होते हैं। बार-बार शैंपू बदलना। हर रोज शैंपू लगाना। कंडीशनर लगाना। इस सबके बाद भी satisfaction नहीं म‌िलता। अब इसे गलती कैसे कह सकते हैं, बाल तो लड़की का गहना होते हैं 😉 इनकी देखभाल करना ज़रूरी तो है ही।

ADVERTISEMENT

4. सारे पैसे रेस्तरां में

इस उम्र में घर का खाना कम पसंद आता है। हमेशा मन करता है क‌ि रेस्तरां में जाएं या बाहर से ही कुछ Order कर लें। ऐसा करते-करते ज्यादातर पैसे रेस्तरां में ही चले जाते हैं। अब इस पर पछतावा ये क‌ि  काश पैसे बचा ल‌िए होते! तो ड‌ियर डार्ल‌िंग, जरा उन Moments को तो याद कर‌िए तो रेस्तरां में आपने अपने close friends के साथ उन ड‌िनर और लंच के बहाने ब‌िताए थे, सारा पैसा वसूल हो जाएगा।

5. तू ही मेरा सब कुछ

mistakes in 20s-5इस उम्र में प्यार भी हमसे कई गलत‌ियां कराता है। पहली गलती तो शायद यही होती है क‌ि ज‌िसके साथ हम Relationship में होते हैं, उसे लेकर पूरी तरह sure ही नहीं होते। मगर र‌िलेशनश‌िप में बने रहने के ल‌िए कोश‌िशें करते रहते हैं लगातार। फ‌िर life के दस-12 साल इसी चक्कर में न‌िकल जाते हैं, तो लगता है क‌ि काश, क‌िसी और के बारे में सोच ल‌िया होता। लेक‌िन इतना लंबा साथ भी तो तभी बनता है, जब Chemistry अच्छी हो, तो enjoy that chemistry dear 🙂

6. वही चाह‌िए

इस उम्र में भी कई बार हम Crush या Infatuation  को प्यार समझकर उसके पीछे भागने लगते हैं। कई बार ये भी नहीं सोचते क‌ि सामने वाला हमें लेकर interested है भी या नहीं। बस भागते रहते हैं। कोश‌िशें करते रहते हैं और आखिर में अक्सर हमारे हाथ खाली रह जाते हैं। लेक‌िन इस सबके चक्कर में जो बेवकूफ‌ियां और मासूम कोश‌िशें की जाती हैं, वो उम्र भर के ल‌िए बहुत कुछ सीखा जाती हैं, इसल‌िए इस गलती पर पछताना भी not allowed :p

7. घूमना-घूमाना

mistakes in 20s-7Friday को प्लान बना और Saturday आप दोस्तों के साथ कहीं भी चली जाती हैं, जहां आपने चाहा हो। हर महीने कोई न कोई ट्रिप। हर दूसरे महीने कोई न कोई प्लान। इसी में सारी सेव‌िंग, सारी अर्न‌िंग गायब!! 20s में दुन‌िया देखने का जो जोश स‌िर पर सवार होता है, वो फ‌िर नहीं आता। अब अगर इसे गलती मानेंगे, तो बड़ी नाइंसाफी होगी। ये mistakes जो नहीं करते, उन्हें भी करनी चाह‌िए क्योंक‌ि Traveling से हम जितना सीखते हैं, उतना क‌िसी और चीज से नहीं।

ADVERTISEMENT

8. डाइट‌िंग-डाइट‌िंग

20s में सेहत को लेकर हमें कोई च‌िंता नहीं रहती, लेक‌िन अपनी फ‌िगर को लेकर हम कुछ ज्यादा ही Sensitive हो जाते हैं। इसी चक्कर में शुरू होती है डाइट‌िंग। ये नहीं खाना। वो नहीं खाना। इसमें फैट, इसमें ऑइल। अब लगता है क‌ि इस सबसे कोई फायदा नहीं हुआ, मगर खुश होने को गाल‌िब यही ख्याल अच्छा है क‌ि आपने कोश‌िश तो की।

9. कर‌ियर Risk!

mistakes in 20s-9अच्छी-खासी पढ़ाई के बाद थ‌ियेटर Join कर ल‌िया। या फ‌िर लगी-लगाई Job छोड़कर फोटोग्राफी करने लगे। ये सारे र‌िस्क हम अपने 20s में लेते हैं और यकीन मान‌िए यही वो उम्र होती है जब ये सारे र‌िस्क ल‌िए जा सकते हैं। इसके बाद की ज‌िंदगी अक्सर बड़ी Typed हो जाती है, ज‌िसमें र‌िस्क लेने की गुंजाइश ही नहीं बचती। इसल‌िए Feel proud for following your dreams!

10. मुझे जल्दी है

Maturity इतनी आसानी से नहीं आती। जब आती है, तो सारे काम सोच-समझकर होते हैं। मगर 20s में हर काम जल्दी करने की होड़ रहती है। यहां उससे पहले पहुंचना, ये उससे पहले करना है। इस सबमें अक्सर हमें खुद क्या करना था, ये हम भूल ही जाते हैं। मगर इसमें भी फ‌िक्र क‌िस बात की समझदार होने के ल‌िए तो पूरी उम्र पड़ी है, कहान‌ियां तो बेवकूफ‌ियों से ही बनती हैं तो Make Your own stories.

Gifs:Tumblr.com

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें: Sequins Carry करते वक्त कभी न भूलें ये Rules

यह भी पढ़ें: ये 12 बातें आप समझेंगी अगर आपके Group में लड़के हैं ज्यादा

05 May 2016

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT