ADVERTISEMENT
home / फैशन
मानुषी छिल्लर ने दो दिन में बदले 7 आउटफिट्स, ड्रेसेस देखकर आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

मानुषी छिल्लर ने दो दिन में बदले 7 आउटफिट्स, ड्रेसेस देखकर आपकी भी आंखें खुली रह जाएंगी

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को कौन नहीं जानता। साल 2017 में मानुषी ने मिस वर्ल्ड के ताज के साथ लोगों के दिलों को भी जीत लिया था। सिर्फ अपने लुक्स को लेकर ही नहीं बल्कि अपने आउटफिट्स और ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी मानुषी अक्सर सुर्ख़ियों में छाई रहती हैं। इस बार भी मानुषी छिल्लर अपने आउटफिट्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की 100वीं जयंती के मौके पर मानुषी “ब्यूटी विद अ परपज़” टूर के लिए साउथ अफ्रीका पहुंची थीं। आपको जानकार हैरानी होगी कि वहां सिर्फ दो दिनों में मानुषी ने 7 बार अपने आउटफिट्स चेंज किये। ये सभी आउटफिट्स काफी स्टाइलिश और एलिगेंट थे। चलिए आपको भी दिखाते हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के ये 7 खूबसूरत आउटफिट्स।

साउथ अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की 100 वीं जयंती के मौके पर मानुषी ने यह ब्लेज़र ड्रेस पहनी थी। वाइट कलर की इस खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस के साथ मानुषी ने अपना मिस वर्ल्ड ताज और सैश भी कैरी किया था। इस मौके पर मानुषी की खूबसूरती बस देखते ही बन रही थी।

ब्लू बॉटम के साथ डार्क ग्रे कलर का ये क्रॉप टॉप भी काफी स्टाइलिश है। इस आउटफिट के साथ मानुषी ने साइड पर्स कैरी किया है। मेकअप की बात करें तो मानुषी ने ज्यादा मेकअप का इस्तेमाल न करते हुए सिर्फ लाइट मेकअप के साथ ब्रॉउन लिपस्टिक लगाई है और बालों को स्ट्रेट रखा है।

ब्लैक बॉटम जीन्स के साथ पाइन ग्रीन कलर के इस टॉप में मानुषी काफी स्टाइलिश लग रही हैं। इस ड्रेस के साथ मानुषी ने ब्लैक सैंडल्स कैरी किये हैं।

ADVERTISEMENT

जोहान्सबर्ग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए मानुषी ने पेल ब्लू कलर का पेंट सूट पहना था। मनीषी का ये लुक भी काफी एलिगेंट है।

साउथ अफ्रीका में हुए इंटरव्यूज के दौरान मानुषी ब्लैक और ग्रे कलर के इस ऑउटफिट में नज़र आईं। मानुषी के लिए इस ड्रेस को डिजाइनर श्रुति संचेती ने डिजाइन किया था। ग्रे कलर के हाई वेस्टेड प्रिंटेड ट्राउज़र और ब्लैक क्रॉप टॉप पर मानुषी ने ब्लैक कलर के केप को कैरी किया था।

अपने “ब्यूटी विथ अ परपज़” टूर के दौरान मानुषी छिल्लर ने अपना बिंदास लुक दिखाते हुए स्लीक जीन्स पर ब्लू कलर का सिंपल टॉप और ब्लैक लेदर जैकेट पहनी है। इसके साथ मानुषी ने ब्लैक बूट और ब्लैक सनग्लासेस भी कैरी किये हैं।

डिजाइनर रिया पिल्लई रस्तोगी के डिजाइन किये हुए इस व्हाइट जंपसूट में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की खूबसूरती निखर कर बाहर आ रही है। इस ड्रेस को मानुषी ने दो पूर्व मिस वर्ल्ड के साथ हुई अपनी मुलाकात के दौरान पहना था।

ADVERTISEMENT

इमेज सोर्सः Instagram

ये भी पढ़ें

तस्वीरों में देखिए, मिस वर्ल्ड बनने से लेकर ‘बेवाॅच’ तक कितनी बदल चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

ब्लैक कलर के लिए क्रेजी हैं तो अपने वाॅर्डरोब में जरूर रखें ये आउटफिट्स

ADVERTISEMENT

‘धड़क गर्ल’ जाह्नवी कपूर के ये खूबसूरत 8 लुक्स देखकर आपकी धड़कनें भी हो जाएंगी तेज़

क्या बॉलीवुड क्या टीवी, हर तरफ छाया है मस्टर्ड कलर का जादू

19 Jul 2018
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT