ADVERTISEMENT
home / Natural Care
Mira Rajpoot, Mira Kapoor, Skin Care Secret, Home remedy, मीरा कपूर

मीरा कपूर ने शेयर किया अपना स्किन केयर सीक्रेट, आप भी आज़मा सकती हैं ये देसी नुस्खा

बॉलीवुड एक्टर शहीद कपूर (Shahid Kapoor) की पत्नी मीरा कपूर (Mira Kapoor) अपने अलग अंदाज के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह भले ही कोई फिल्म एक्ट्रेस न हों लेकिन उनकी खूबसूरती और स्टाइल के चर्चे सोशल मीडिया पर आए दिन होते रहते हैं। हाल ही में मीरा कपूर (Mira Kapoor) अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में पहुंची थीं। यहां पहने हुए उनके आउटफिट्स सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। मगर शादी के बीच मीरा कपूर (Mira Kapoor) अपने आउटफिट्स के साथ अपनी स्किन का ख्याल रखना भी नहीं भूलीं। शादी से घर आते ही उन्होंने अपना देसी नुस्खा (Home Remedy) लिया और चेहरे पर आजमा लिया। मीरा कपूर (Mira Kapoor) का ये देसी नुस्खा (Home Remedy) इतना आसान है कि आप भी इसे घर पर आसानी से आज़मा सकती हैं। 
https://hindi.popxo.com/article/tomato-face-pack-for-oily-skin-in-hindi
दो बच्चों की मां मीरा कपूर (Mira Kapoor) की फिटनेस और खूबसूरती किसी से भी नहीं छिपी है। उन्हें देखकर यह कहना काफी मुश्किल है कि उनके दो बच्चे हैं। मीरा अपनी फिटनेस के साथ अपनी स्किन का भी पूरा ख्याल रखती हैं। उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना स्किन केयर सीक्रेट सभी के साथ शेयर किया है। बता दें मीरा कपूर का यह स्किन केयर सीक्रेट काफी देसी है और इसके लिए आपको कोई खर्चा करने की ज़रूरत भी नहीं है। इसे आज़मा कर आप भी अपनी स्किन पर मीरा कपूर (Mira Kapoor) की तरह ग्लो ला सकती हैं और थकान भरी स्किन को कर सकती हैं रिफ्रेश। 

इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। बस आधा चम्मच कस्तूरी हल्दी में एक चम्मच गुलाब जल मिलाएं और हो गया आपका देसी नुस्खा तैयार। अपने स्किन केयर सीक्रेट का वीडियो शेयर करते हुए मीरा कपूर ने लिखा, “क्विक फिक्स ग्लो, देर तक जागने वाली रातें, कम नींद, दाल मखनी और खूब सारा डांस- मैंने अपनी दोस्त की शादी में बहुत मस्ती की लेकिन मेरी त्वचा को अब फ्रेशनेस की ज़रूरत है। इस 15 मिनट के देसी नुस्खे से मेरी त्वचा न सिर्फ रिफ्रेश होगी बल्कि ग्लो भी करेगी।” इसी के साथ उन्होंने अपना देसी नुस्खा इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। 
 
आपको बता दें कि अपनी  दौरान मीरा कपूर का हर लुक काफी फेमस हुआ। शादी के एक फंक्शन के दौरान उन्होंने शेडिड वेस्टर्न गाउन पहना था इसके साथ उन्होंने डायमंड-पन्ना ब्रेसलेट और इयररिंग्स भी कैरी किया है। कम मेकअप के साथ उनका ये लुक काफी शानदार लग रहा था। 

वहीं एक फंक्शन के दौरान मीरा कपूर पर्पल लहंगा-चोली में नज़र आईं। बताया जा रहा है उनके इस आउटफिट की कुल कीमत लगभग 3 लाख है। इसमें जिसमें लहंगे की कीमत 259,900 है, तो वहीं दुपट्टा 13,400 रुपए का था।

POPxo की सलाह: MYGLAMM के ये शनदार बेस्ट नैचुरल सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट की मदद से घर के बाहर और अंदर दोनों ही जगह को रखें साफ और संक्रमण से सुरक्षित!

ADVERTISEMENT
21 Feb 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT