ADVERTISEMENT
home / लाइफस्टाइल
Mira Rajput Lifestyle Tips

मीरा कपूर फॉलो करती हैं ये आयुर्वेदिक लाइफस्टाइल टिप्स, सेहतमंद रहने के लिए करें ट्राई

मीरा कपूर राजपूत उन सेलेब्स में से एक हैं जो अपने फॉलोअर्स के साथ मजेदार कंटेन्ट शेयर करने के साथ-साथ हेल्दी लिविंग के लिए इंस्पिरेशन भी देती हैं। मीरा आयुर्वेद में भी विश्वास करती हैं और आयुर्वेद को जीवन का तरीका मानती हैं। मीरा ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने आयुर्वेद से जुड़े लाइफस्टाइल टिप्स बताए हैं कि क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 

मीरा ने उनके जीवन में आयुर्वेद क्या है इसपर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने लिखा था, आयुर्वेद जीवन का साइंस है, जीवन का तरीका है, मेरे जीवन का तरीका है। 

ये सिर्फ आंवला, नीम और अश्वगंधा, चूर्ण, रस या लेप नहीं है, ये प्रकृति ( जिस शरीर के बनावट के साथ आपका जन्म हुआ है), विकृति( शरीर में मौजूदा समय में मौजूद असंतुलन) है, ये हमारे जीवन की जर्नी है बाल, मध्य और जीर्ण और रितुओं से होती हुई हमारी यात्रा। यह एक प्रक्रिया है खुद को जानने की, खुद के विकास की। यह खुद को समझने का सबसे अच्छा एक्सरसाइज है।

अच्छे और स्वस्थ जीवन के लिए जानिए आयुर्वेद के अनुसार मीरा ने क्या-क्या बातें बताई हैं-

ADVERTISEMENT

मीरा ने बताया क्या करना चाहिए

1. समझे अपने शरीर का कॉन्स्टिट्यूशन या प्रकृति

मीरा ने बताया कि सबसे पहले ये समझना होगा कि शरीर का कॉन्स्टिट्यूशन या प्रकृति क्या है। आयुर्वेद के अनुसार शरीर के तीन प्रकृति होते हैं- कफ, वात और पित्त। हर व्यक्ति के शरीर में इनमें से एक प्रकृति प्रधान होती है और इस के अनुसार खान-पान व जीवनशैली अपना कर सेहतमंद रहा जा सकता है।

2. खाएं गर्म खाना

आयुर्वेद के अनुसार खाना हमेशा गर्म खाना चाहिए और मीरा ने इस बात को भी अपने फैन्स के साथ शेयर किया है। उन्होंने पहले भी अपने एक इंस्टापोस्ट में इस बारे में लिखा था कि गर्म नाश्ता दिनभर ऊर्जा देता है और स्प्लीन को पोषण देता है। 

3. सीजन के अनुसार रूटीन को बदलें

मीरा ने बताया कि हेल्दी लाइफ के लिए मौसम के अनुसार अपने रूटीन को बदलते रहना चाहिए। आयुर्वेद में सीजन के अनुसार खान-पान में बदलाव को ऋतुचर्या के नाम से जाना जाता है। शरीर की प्रकृति को देखते हुए मौसम के अनुसार खान पान और व्यवहार में बदलाव लाकर स्वस्थ्य रहा जा सकता है।

मीरा ने बताया क्या नहीं करें

1. देर से सोना

मीरा इस बात पर जोर देती हैं कि देर से सोने की जगह हमेशा जल्दी सोने जाएं ताकि शरीर को पूरा आराम मिल सके और शरीर नेचर के साथ अपने रूटीन को शुरू कर सके।

ADVERTISEMENT

2. कच्चा खाना

मीरा ने हमेशा गर्म खाना खाने की सलाह दी है। उन्होंने आयुर्वेद के अनुसार हेल्दी लिविंग में कच्चा खाना खाने की आदत को उन बातों में रखा है जिसे नहीं करना चाहिए।

3. ऐसे खाने की चीजों को मिलाना जो नहीं मिलने चाहिए

आयुर्वेद के अनुसार ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें साथ में खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है जैसे तिल के साथ पालक नहीं खाना चाहिए या घी के बाद ठंडे पानी के सेवन से बचना चाहिए।

16 Jun 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT