ऐसे कई लोग हैं, जो गर्मियों का इंतजार आम (Mango) खाने के लिए करते हैं। करें भी क्यों न, आम फलों का राजा जो होता है। आम से स्वादिष्ट फल शायद ही कोई दूसरा होता है, तोतापरी आम, दशहरी आम, चौसा आम, सफेदा आम और न जाने कितने रूप हैं एक आम के। आम का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। मगर क्या आप जानते हैं यही आम आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं। जी हां, आम (Mango) में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट चेहरे के दाग धब्बों को कम करने में मदद करता है। साथ ही यह एक बेहतरीन एंटी एजिंग फल भी है। गर्मियों में होने वाली स्किन प्रॉब्लम्स को दूर करने के लिए आम से बेहतर कुछ और नहीं। जानिए आम का फेस पैक (Mango Face Pack) बनाने का तरीका।
आम में बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए होता है, जो आपकी त्वचा को प्राकृतिक चमक और खोया हुआ निखार वापस पाने में मदद करता है। आम का फेस पैक बनाने के लिए आपको एक चम्मच आम का गूदा, दो चम्मच गेहूं का आटा और एक चम्मच शहद की आवश्यकता होगी। सभी इंग्रीडिएंट्स को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।
स्किन को करे एक्सफोलिएट
एक्सफोलिएशन हम सभी के लिए जरूरी है क्योंकि यह हमारी त्वचा से डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है और गर्मियों के दौरान आम के स्क्रब का इस्तेमाल करने से बेहतर और भला क्या हो सकता है। आम का स्क्रब बनाने के लिए, आपको एक चम्मच आम का गूदा, एक चम्मच शहद, एक बड़ा चम्मच चावल का आटा और एक चम्मच दूध चाहिए। सभी इंग्रीडिएंट्स को अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से चेहरे को स्क्रब करते हुए इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे आपको स्किन तुरंत कोमल महसूस होगी।
टैन हटाने के लिए फेस पैक
त्वचा से टैन हटाने के लिए आम का फेस पैक बेहद प्रभावी होता है और आपकी त्वचा के लिए अद्भुत काम भी करता है। आम का फेस पैक बनाने के लिए एक चम्मच आम का गूदा, दो चम्मच बेसन, दो चम्मच पिसे हुए बादाम और एक चम्मच शहद लें। सभी इंग्रीडिएंट्स को मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बनायें और इसे अपने चेहरे और धूप से प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। 15 मिनट के लिए इसे लगाकर छोड़ दें और फिर इसे ठंडे पानी से चेहरा धो लें। बेहतर परिणाम के लिए इसे हफ्ते में तीन से चार बार दोहराएं।
मुंहासे दूर करने के लिए
ADVERTISEMENT
दही और शहद के साथ आम का फेस पैक ऑयली स्किन वालों की मदद करता है। यह चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल को निकालकर मुंहासों से लड़ने में मदद करता है। आम का फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आम का गूदा निकाल लें। अब उसमें दो बड़े चम्मच दही और दो चम्मच शहद मिलाएं। अपने चेहरे पर इसे लगाएं करें और 15 मिनट के बाद इसे धो लें। इससे न सिर्फ आपकी स्किन पर आने वाले मुंहासे दूर होंगे बल्कि एक्स्ट्रा ऑयल भी निकल जायेगा।