ADVERTISEMENT
home / एंटरटेनमेंट
Malaika Arora Arbaaz Khan

मलाइका ने अरबाज को कहा वंडरफुल इंसान, डिवोर्स के बाद दोनों के रिश्ते में हुआ है सुधार

मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने एक दूसरे के साथ 19 साल शादी में रहने के बाद अपने रास्त अलग कर लिए थे। दोनों की शादी साल 1998 में हुई थी और दोनों ने अधिकारिक तौर पर अपने सेपरेशन की जानकारी साल 2017 में दी थी। हालांकि दोनों अपने बेटे अरहान की जिम्मेदारी साथ निभाते हैं और अरहान के साथ डिनर डेट से लेकर एयरपोर्ट तक पर साथ नजर आते हैं। अपनी शादी के टूटने पर बात करते हुए मलाइका ने एक बार कहा था कि उस वक्त उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे उनकी दुनिया खत्म हो रही है, वो ऐसा सोच रही थी, लेकिन अब वो खुश हैं कि उन्होंने ये डिसिजन लिया। 

साभार- इंस्टाग्राम

अलग होने के बाद दोनों ही सेलेब्स की लाइफ में अलग-अलग पार्टनर की एंट्री हो चुकी है। जहां मलाइका और अर्जुन का रिलेशनशिप हमेशा ट्रोल्स के निशाने पर रहता है, वहीं अरबाज भी एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

हाल ही में मलाइका ने अपने एक इंटरव्यू में अपने डिवोर्स, खुद के लिए खड़े होना और अरबाज के साथ अपने रिलेशनशिप पर बात की है। मलाइका ने कहा कि वो खुश हैं कि उन्होंने अपने लिए कदम उठाया था और वो आज ज्यादा खुश हैं। मलाइका ने अरबाज से अपने रिलेशनशिप पर कहा, हम लोग बहुत मैच्योर हो गए हैं। अब हम ज्यादा खुश और शांत लोग हैं। अरबाज बहुत अच्छा इंसान है, मैं उसके लिए लाइफ में हमेशा बेस्ट ही चाहूंगी। कई बोर दो लोग अच्छे होकर भी साथ में अच्छे नहीं होते हैं। ये ऐसा ही था। मैं उसे हमेशा शुभकामनाएं ही दूंगी।

साभार- इंस्टाग्राम

मलाइका ने माना कि डिवोर्स के बाद वो खुश हैं और उनके बेटे से भी उनके रिश्ते सुधरे हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि अब उनके रिलेशनशिप उनके एक्स हस्बेंड से भी बहुत बेहतर हो गए हैं। मैं खुश हूं कि मैंने ये डिसिजन लिया और अपने आप को पहले रखा। मैं महिलाओं को कहना चाहती हूं कि वो डरे नहीं। अपने दिल की बात को फॉलो करने से पीछे न हटें। लाइफ में दिक्कतें आएंगी क्योंकि लाइफ आसान नहीं होती है। आप हर किसी को खुश नहीं कर सकती हैं। 

ADVERTISEMENT

बता दें जिस वक्त मलाइका और अरबाज के अलग होने की बात सुर्खियों में थी, उसी समय मलाइका की लाइफ में अर्जुन कपूर की मौजूदगी पर भी रिपोर्ट्स आते रहते थे।

04 Oct 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT