मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप समाज और ट्रोलर्स के निशाने पर हमेशा से रहा हैं, लेकिन ये दोनों सेलेब्स भी हमेशा एक दूसरे के सपोर्ट में आगे आते रहते हैं। दोनों ही सेलेब्स एक दूसरे को लेकर हमेशा कुछ ऐसा कहते हैं जो इनके फैन्स के लिए मेजर रिलेशनशिप गोल्स सेट करते हैं।

हाल ही में मलाइका ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए अपने इंटरव्यू में अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए एक बार फिर ये साफ कर दिया है कि अर्जुन कपूर और ये रिश्ता उनके लिए क्या है। इंटरव्यू के दौरान जब मलाइका से ये पूछा गया कि वो अपने रिलेशनशिप को नेक्स्ट लेवल पर कब ले जाना चाहती हैं, तो उन्होंने कहा, हर रिलेशनशिप का अपना प्रोसेस होता है, उसकी प्लानिंग होती है, क्या होगा, कब होगा। लेकिन सबसे जरूरी ये होता है कि क्या हम साथ में भविष्य में होना चाहते हैं। ऐसे रिलेशनशिप होते हैं जहां आप ये समझ नहीं पा रहे होते हैं कि आप क्या चाहते हैं….लेकिन मेरे साथ ऐसा नहीं है। मेरे लिए ये पवित्र है और जरूरी भी है। हम अपने रिलेशनशिप में ऐसी जगह हैं जहां हम ये सोच रहे कि आगे क्या हो और कहां हो।
बात को बढ़ाते हुए मलाइका ने आगे कहा कि वो अर्जुन के साथ सकारात्मक और सुरक्षित महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि हम दोनों को अपनी लाइफ और रोमांस पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा, मैं हमेशा उससे कहती हूं कि मैं तुम्हारे साथ ओल्ड होना चाहती हूं। बाकि चीजें हम देख लेंगे, लेकिन ये मैं जानती हूं कि वो मेरा है।
मलाइका और अर्जुन ने अपने रिलेशनशिप को कुछ साल पहले ऑफिशियल किया था और तब से इन दोनों के अलग होने की कई बार चर्चा हुई है, लेकिन हर बार एक्टर ने खुद ही इसे गलत बताया है।
कुछ दिनों पहले मलाइका रोड एक्सिडेंट से उबरी हैं और जब वो घर में रेस्ट कर रही थी तो उस वक्त भी अर्जुन अक्सर उनसे मिलने जाते रहते थे।