Makeup Trend: टीवी एक्ट्रेस के इन निऑन आई लाइनर लुक से लें मेकअप इंस्पीरेशन
हिना खान का ब्लू और येलो निऑन आई लुक- Hina Khan Blue and Yellow Neon Eye Looks in Hindi
Makeup Trend: हिना खान (Hina Khan) पिछले एक हफ्ते से बिग बॉस 14 में हैं और वह लगातार अपने लुक्स से सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल, इस बार बिग बॉस के घर में हिना खान अपने मेकअप के साथ काफी एक्सपेरिमेंट करते हुए दिखाई दे रही हैं। यहां तक कि वह दो बार निऑन मेकअप लुक (Neon Eye Makeup) ट्राई करते हुए भी नज़र आईं।
डूअल-विंग्ड येलो निऑन आई लुक
सैसी निऑन ब्लू लाइनर
निया शर्मा के निऑन आई लुक्स- Nia Sharma Neon Eye Looks in Hindi
निया शर्मा (Nia Sharma) भी निऑन लुक्स (Neon Eye Look) को ट्राई करने में पीछे नहीं रही हैं। यहां तक कि वह शायद टीवी की दुनिया में मेकअप स्टाइल्स के साथ सबसे अधिक एक्सपेरिमेंट करने वाली एक्ट्रेस हैं। निया शर्मा अक्सर ही अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। यहां तक कि उनके निऑन लुक्स के कारण भी वह कई बार चर्चाओं में रह चुकी हैं।
निया शर्मा का ग्रीन निऑन आई लुक
निया शर्मा ने कुछ वक्त पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में निया ग्रीन और ब्लैक आउटफिट में दिखाई दे रही थीं और इसके साथ उन्होंने ग्रीन निऑन आई मेकअप किया था। निया शर्मा ने अपनी अपर और लॉअर दोनों आई लिड्स पर ग्रीन निऑन लाइनर लगाया था। निया का यह लुक उनके फैन्स को काफी पसंद भी आया था।
निया शर्मा का व्हाइट आई लुक
निया शर्मा ने अपने व्हाइट आई लुक से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी खुद की इस लुक में पिक्स शेयर की हैं। इन तस्वीरों में निया व्हाइट आउटफिट में नज़र आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने विंग्ड व्हाइट लाइनर लुक ऑप्ट किया था। उन्होंने केवल व्हाइट आई लाइनर ही नहीं बल्कि आंखों पर लाइट पिंक कलर का आई शैडो भी लगा रखा था। इसके ऊपर उन्होंने व्हाइट लाइनर के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था।
POPxo की सलाह: निया शर्मा की तरह आई मेकअप के साथ एक्सपेरिमेंट करने के लिए घर लें आएं मनीष मल्होत्रा मेटालिक चॉक डुओ (MANISH MALHOTRA METALLIC CHALK DUO – INFERNO)