ADVERTISEMENT
home / Celebrity Make Up
Richa Chadha Bridal Makeup

होने वाली है शादी तो ऋचा चड्ढा के ब्राइडल लुक्स से लें मेकअप इंस्पिरेशन

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपनी शादी को सेलिब्रेट करते हुए जो पिक्स फैन्स के साथ शेयर किए हैं वो ब्राइडल लुक सर्च करने वालों के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है। एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी-संगीत के लिए जहां डिजाइनर राहुल मिश्रा के कलेक्शन से सटल पिंक फ्लोरल लहंगा पहना था, वहीं कॉकटेल के लिए एक्ट्रेस ने हेवी एम्बेलिश्ड गोल्डन साड़ी स्टाइल किया था। एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग लुक के लिए आयवरी और गोल्डन कलर का शरारा सेट स्टाइल किया था। होने वाली ब्राइड्स अगर अपने लिए वेडिंग मेकअप टिप्स सर्च कर रही हैं तो एक्ट्रेस के तीनों लुक से वो कुछ न कुछ टिप्स ले सकती हैं।

कम में दिखे कमाल

साभार- इंस्टाग्राम

ऋचा ने अपने मेहंदी और वेडिंग फोटोशूट के लिए मिनिमल और नैचुरल मेकअप लुक अपनाया था। मेहंदी, संगीत में जहां एक्ट्रेस ने पिंक फ्लोरल लहंगे के साथ फ्लॉलेस बेस और ग्लॉसी लिप्स से अपने लुक को कंप्लीट किया था, वहीं वेडिंग फोटोशूट में एक्ट्रेस ने अपने आयवरी आउटफिट के साथ बेस को फ्लॉलेस रखा था और ब्राउन न्यूड लिप्स और ब्राउन आई लैशेज के साथ मस्कारा से अपने लुक को कंप्लीट किया था।

एक फीचर को करें हाइलाइट

कॉकटेल के लिए गोल्डन साड़ी के साथ ऋचा ने अपने मेकअप के बेस को शिमरी रखा था और पूरे मेकअप में सिर्फ एक चीज को हाइलाइट किया गया था। एक्ट्रेस के कॉकटेल लुक में सिर्फ उनकी आंखों को बोल्ड, मेटैलिक शेड से  स्मोकी मेकअप दिया गया है। एक्ट्रेस ने इस लुक के लिए भी नैचुरल न्यूड शेड में ग्लॉसी लिप कलर अपनाया है।

एक्ट्रेस ने हर लुक के साथ अपनाया डिफ्रेंट हेयर लुक 

जहां  मेकअप के लिए ऋचा ने अपने लुक को ज्यादातर मिनिमल रखा था, उन्होंने अपने तीनों लुक के लिए अलग अलग हेयर लुक अपनाया था। 

ADVERTISEMENT

क्लासी हेयर बन

साभार- इंस्टाग्राम

ऋचा ने वेडिंग फोटोशूट के लिए अपने हेयर लुक को काफी रीगल टच दिया था। ऋचा ही नहीं इस तरह का क्लासिक बन ब्राइड्स के लिए हमेशा परफेक्ट होता है क्योंकि ये फेस को क्लीन टच देने  के साथ, फस फ्री भी रहता है और इन्हें हेवी आउटफिट और तरह-तरह के रिचुअल्स के समय मैनेज करना आसान रहता है।

बोहेमियन पोनीटेल

साभार- इंस्टाग्राम

हेवी, गॉर्जियस साड़ी के साथ पोनीटेल हमेशा एलीगेंट और फस फ्री लुक देता हैा। ऋचा ने भी अपनी गोल्डन साड़ी के साथ ग्लैमर को बैलेंस करने के लिए पोनीटेल हेयर लुक अपनाया था।

वेवी हेयर्स

एक्ट्रेस ने अपने संगीत पर लहंगे के साथ वेवी हेयर्स लुक अपनाया था। वेवी हेयर लुक को फ्रेश टच देते हैं।

06 Oct 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT