होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है। इस त्योहार में लोगों से मिलने जुलने, साथ में खाने पीने और परिवार और दोस्तों के साथ रंग बिरंगे गुलाल से खेलने का चलन बहुत पुराना है। सोशल मीडिया के जमाने में रंग से सराबोर होकर तस्वीरें और सेल्फी खींचना भी अब इस त्योहार का जरूरी हिस्सा बन चुका है। हर जगह शेयर होने वाली इन तस्वीरों में अपने लुक को परफेक्ट बनाना है तो हल्का सा मेकअप यूज करके अपने लुक को एन्हांस कर सकती हैं। इसके लिए फुल मेकअप नहीं करना है, बस बॉलीवुड सेलेब्स के इन लुक्स से यूजफुल और स्मार्ट मेकअप टिप्स कॉपी करने हैं-
अनन्या पांडे के इस लुक से इंस्पिरेशन लेकर होली पर रेड लिप्स से अपने लुक में ग्लैमर का तड़का लगाओं। टी शर्ट या सलवार सूट जो भी पहनकर होली खेलें, रेड लिपस्टिक और काजल लगाकर रेडी हो जाएं।
इस साल का पैनटोन कलर ऑफ द ईयर है वेरी पेरी। आई मेकअप के लिए वेरी पेरी शेड का आईलाइनर लगा सकती हैं या कृति सैनन की तरह पर्पल आईशैडो से स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं।
जान्हवी कपूर की तरह कोल रिम्ड आईज और पिंक लिप्स से ही आप अपने लुक को स्टनिंग बना सकती हैं। होली के दिन चेहरे पर कितना भी रंग लग जाए, अगर आंखों के लोअर और अपर लैशेज लाइन्ड होंगे तो फेस अट्रैक्टिव दिखेगा।
होली पर ट्रेंडी और कूल दिखना है तो सारा अली खान की तरह नियॉन नेल पेंट यूज तक सकती हैं। सारा ने अपने नेल्स पर नियॉन ग्रीन शेड यूज किया है, आप इसके लिए दो ब्राइट शेड चुन सकती हैं जैसे नियॉन ग्रीन और यलो, ऑरेंज और पिंक या अपनी पसंद कोई भी ब्राइट कलर कॉम्बिनेशन। आप चाहे तो ब्लैक ओंड व्हाइट या पेस्टल कलर्स से कॉन्ट्रास्ट लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।
होली लुक के लिए हिना खान की तरह बोल्ड आई मेकअप ट्राय कर सकती हैं और सच मानिए ये लुक होली के रंगों के साथ भी चेहरे के ग्लैम फैक्टर को दबने नहीं देगा और आप लोगों की भीड़ में भी सबसे अलग और स्टनिंग दिखेंगी। ग्राफिक आई लाइनर या बोल्ड विंग्ड आईलाइनर, कैट आईज कुछ ऐसे आई मेकअप लुक हैं जिन्हें आप बेझिझक यूज कर सकती हैं।