ADVERTISEMENT
home / Festival
महाशिवरात्रि पर इन पुष्पों से करेंगे भगवान शिव की पूजा तो जल्दी पूरी होगी आपकी मनोकामना

महाशिवरात्रि पर इन पुष्पों से करेंगे भगवान शिव की पूजा तो जल्दी पूरी होगी आपकी मनोकामना

महाशिवरात्रि का त्योहार भक्तगण भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए और अपनी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए मनाते हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक इस दिन ही भगवान शिव और महाशक्ति का मिलन हुआ था। यहां बता दें कि महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। इसी दिन भगवान शिव दिव्य ज्योर्तिलिंग के रूप में प्रकट हुए थे और इस वजह से महाशिवरात्रि के दिन ज्योर्तिलिंग की पूजा का विशेष महत्व भी है।

माना जाता है कि यदि इस दिन प्रात: जल्दी उठकर स्नान के बाद भक्ति भावना के साथ प्रभु भोलेनाथ की पूजा और अभिषेक किया जाता है तो भक्तों की मनोकामना जरूर पूरी होती है और उन्हें किसी चीज का भय नहीं रहता है। विवाहित महिलाएं अपने सौभाग्य में वृद्धि के लिए महाशिवरात्रि के इस व्रत को रखती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं शीघ्र विवाह और गुणवान पति पाने के लिए शिव जी का यह व्रत रखती हैं। यदि शिवपुराण की बात मानी जाए तो इस दिन अलग-अलग मनोकामनाओं के लिए अलग-अलग फूल चढ़ाने चाहिए।

हरसिंगार और दूबे

महाशिवरात्रि के मौके पर हरसिंगार के फूलों से पूजा अर्चना करने पर सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है और अगर आप दूबे अर्पित करते हुए पूजा करते हैं तो इससे बीमारी दूर होती है।

दुपहरिया और कनेर

कनेर के फूलों से पूजा करने से आपको उत्तम वस्त्रों की प्राप्ति होती है और अगर आप दुपहरिया के पुष्पों से पूजा करते हैं तो आपको तरह-तरह के आभूषण मिलते हैं।

ADVERTISEMENT

शंखपुष्प, कमल और बिल्बपत्र

यदि आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या फिर आप धन की इच्छा रखते हैं तो आपको इस मौके पर शंखपुष्प, कमल और बिल्बपत्र से भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। अगर आप एक लाख फूलों के साथ भगवना शिव की पूजा करते हैं तो आपके सारे पाप धुल जाते हैं और लक्ष्मी जी की प्राप्ति होती है।

बेला और चमेली

यदि आप बेला के फूलों के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं तो आपको अपनी इच्छा के मुताबिक वर या फिर वधु की प्राप्ति होती है। वहीं चमेली के फूलों से पूजा करने पर आपको वाहन की प्राप्ति होती है।

मदार और धतूरे के फूल

मदार के फूलों को शिवलिंग पर अर्पित करने से मनुष्य के नेत्र और हृदय स्वस्थ रहते हैं और अगर आप धतूरे के फूलों से शिव जी की पूजा करते हैं तो विषैल जीवों से आपको खतरा नहीं रहता है।

28 Feb 2022

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT