फेस्टिव सीजन पर प्योर एथनिक से हटकर कुछ पहनने का इरादा है और अपने लिए डिजाइन इंस्पिरेशन ढूंढ रही हैं तो माधुरी दीक्षित के लेटेस्ट लुक्स से अपने लुक के लिए आइडिया ले सकती हैं।
माधुरी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं और कहना गलत नहीं होगा कि एक्ट्रेस का ये लुक हर तरह फैशन इंस्पिरेशन देने वाला है।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/10/310707771_843536753304204_5124413453547809261_n.jpg)
एक्ट्रेस ने पिंक कलर का थ्री पीस को-ऑर्ड सेट स्टाइल किया है जिसमें बोल्ड मल्टीकलर फ्लोरल डिजाइन बने थे। माधुरी के थ्री पीस सेट में कॉप टॉप के साथ वाइड लेग्ड पैंट्स मैच किए गए हैं।
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/10/310676703_661954961948831_5441995856264485706_n.jpg)
इस आउटफिट के साथ एक्ट्रेस ने फ्लोर लेंथ फुल स्लीव्स जैकेट स्टाइल किया था जिसमें सीक्विन और एम्ब्रॉयडरी वर्क किया गया ह। इस आउटफिट के साथ माधुरी ने अपनी जूलरी भी मिनिमल और लाइट रखा है। एक्ट्रेस ने सिल्वर हूप्स और हाथ में रिंग स्टाइल किया है।
इंडो वेस्टर्न शरारा सेट
![](https://wp.popxo.com/hindi/wp-content/uploads/sites/2/2022/10/241894024_396461641838842_4158108625110550743_n.jpg)
इसके पहले भी माधुरी ने यलो कलर का इंडोवेस्टर्न लुक लोगों के साथ शेयर किया था और एक्ट्रेस का ये लुक भी रिक्रिएट करने के लिए परफेक्ट है। एक्ट्रेस ने यलो कलर का फ्लोरल प्रिंट वाला जॉर्जेट का शरारा स्टाइल किया था जिसके साथ सेम प्रिंट का क्रॉप ब्लाइज था। एक्ट्रेस ने इस लुक को सेम प्रिंट वाले लॉन्ग केप के साथ स्टाइल किया था और उनका ये आउटफिट भी इंडो वेस्टर्न फेस्टिव लुक क्रिएट करने के लिए अच्छा ऑप्शन है।
आप भी अगर करवा चौथ या दीवाली पर प्योर ट्रेडिशनल लुक देने वाले साड़ी या लहंगा कि जगह कुछ अलग पहनना चाहती हैं तो माधुरी की तरह प्रिंटेड जॉर्जेट या शिफॉन फ्रब्रिक में सैटिन या वेलवेट जैसे फेब्रिक को यूज करते हुए इस तरह का इंडो वेस्टर्न लुक अपना सकती हैं। इन डिजाइन को अपने टेलर से सिलवाएं और कम बजट में आप एक स्टनिंग लुक पा सकती हैं।
काम की बात करें तो माधुरी की मराठी फिल्म मजा मा हाल ही में रिलीज हुई है। इसके अलावा वो टीवी पर झलक दिखला जा में जज के तौर पर भी नजर आ रही हैं।