home / वेडिंग
‘Four More Shots Please’ की एक्ट्रेस मानवी गागरू ने कुमार वरुण से की शादी, देखें Pics

‘Four More Shots Please’ की एक्ट्रेस मानवी गागरू ने कुमार वरुण से की शादी, देखें Pics

मानवी गागरू ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। जी हां, एक्ट्रेस ने कॉमेडियन कुमार वरुण से शादी की है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी इंटीमेट शादी की तस्वीरें शेयर की हैं और सभी को हैरान कर दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, ‘अपने करीबी दोस्तों और परिजनों की मौजूदगी में हमने 20-02-2023 को शादी कर ली है। आप लोगों ने हमें हमारी अकेले की जर्नी में सपोर्ट किया है और इसी तरह से अब हमारी आगे की जर्नी में भी हमें सपोर्ट करते रहना।’ कैप्शन में उन्होंने Happy #2323 #KGotVI भी लिखा है।

”Four More Shots Please” की स्टार ने बेहद सिंपल इंडोर वेडिंग की है। अपनी शादी के मौके पर मानवी शानदार लाल साड़ी में दिखाई दीं और वरुण सफेद शेरवानी में नजर आए। अपने लुक को उन्होंने पगड़ी और मानवी ने वेल से कंप्लीट किया है। उनकी इस पोस्ट पर दोस्त और फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। हिना खान ने कमेंट करते हुए लिखा, ”बहुत बहुत शुभकामनाएं।”

गौहर खान ने कमेंट करते हुए लिखा, ”बहुत बधाई, भगवान की कृपा बनी रहे”। जितेंद्र कुमार ने लिखा, ”आप दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं”। ”Four More Shots Please” की उनकी कोस्टार ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बानी जे ने दिल का इमोजी शेयर किया है। सयानी गुप्ता ने लिखा, मैं दोनों को बहुत प्यार करती हूं। मौनी रॉय ने लिखा, ”आप दोनों को आगे की जर्नी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं”। मानवी ने पिछले महीने ही अपनी सगाई की घोषणा की थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मानवी गागरू आखिरी बार अरुनभ कुमार की पिचर्स 2 में नवीन कस्तौरिया और अभय महाजन के साथ नजर आई थीं। मानवी को उनकी ”Four More Shots Please” सीरीज से खास पहचान मिली थी और इसमें उन्होंने सिद्धी पटेल का किरदार निभाया है। सीरीज में उनके साथ सयानी गुप्ता, कीर्ती कुल्हाड़ी, लिसा रे, प्रतीक बब्बर समेत कई स्टार्स ने काम किया है। इसके अलावा उन्होंने ”PK”, ”No One Called Jessica” और ”किल दिल” जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाया है।

ADVERTISEMENT
23 Feb 2023

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
good points logo

good points text