पामिस्ट्री के अनुसार जानिए हथेली पर बनने वाले शुभ निशान या संकेत के बारे में Lucky Signs on hand according to palmistry in Hindi
क्रास का निशान
मोस्को में हुई एक रिसर्च में पाया गया कि जिन लोगों के हाथ पर यह क्रॉस यानि X का निशान था, वो समाज के काफी नामी-गिरामी प्रभावशाली शख्सियतें थी। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व बेहद करिश्माई होता है। माना जाता है जिन व्यक्तियों के दाहिने हाथ में X का चिन्ह होता है वे प्रतिष्ठा पाने वाले और सफलता उनके कदम चूमने वाली होती है। ये लोग मरने के बाद भी याद किये जाते हैं।
स्वास्तिक का निशान
हथेली में स्वास्तिक का निशान होना इस बात का संकेत होता है कि वो व्यक्ति धनवान हो सकता है। ऐसे लोगों के जीवन में कभी आर्थिक तंगी आ भी जाए तो ये अपनी सोच और समझदारी के बलबूते वापस मजबूत स्थिति में आ जाते हैं। इसी के साथ स्वास्तिक का संकेत ये भी बताता है कि व्यक्ति सदाचारी वाले गुण रखता है। अपने धन का सदुपयोग दीन-दुखी लोगों की मदद में करता है। इस तरह के व्यक्ति समाज मे बेहद पूजनीय होते हैं, इन्हें बहुत मान-सम्मान मिलता है।
त्रिकोण का बनना
जिनके हथेली की जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा मिलकर त्रिकोण बनाती है तो उसे राजयोग माना जाता है। ऐसे लोगों के पास अपार धन, ऐश्वर्य, संपति होती है। वैसे हर पर्वत पर इनका अलग प्रभाव होता है। माना जाता है कि अंगूठे के पास से निकलकर कोई रेखा बुध पर्वत यानी छोटी उंगली की जड़ तक पहुंचे तो ऐसे लोग पैतृक संपत्ति छीन कर धनवान बनते हैं।
मत्स का आकार बनना
मत्स यानी मछली का आकार जिनके हथेली में होता है वो हमेशा अपने चारों ओर साकारात्मक ऊर्जा का ओरा बनाकर चलते हैं। ये लोग प्रगतिशील होते हैं और इनके विचार लोगों को प्रेरणा देते हैं और उनका मनोबल बढ़ाते हैं। इस तरह के लोग बेहद संवेदनशील होते हैं। मछली का निशान हथेली पर होने से जीवनभर सुख-समृद्धि बनी रहती है।
M आकार बनना
अगर किसी इंसान की हथेली में जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और भाग्य रेखा को मिलाकर M का निशान बन रहा हो तो ऐसे लोग बड़े ही भाग्यशाली माने जाते हैं। इनकी जिंदगी हमेशा खुशहाल रहती है। इनमें साहस कूट-कूट कर भरा होता है। इसीलिए ये कुछ ऐसा काम करते हैं जो सोच से परे हो।