ADVERTISEMENT
इन कारणों से लिपस्टिक नहीं बल्कि लिप टिंट है मास्क के नीचे लगाने का बेस्ट ऑप्शन
कोरोना वायरस (Coronavirus) के आने के बाद से ही लोगों की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। 2019 जैसा सामान्य शायद ही कुछ बचा है। अब मास्क हमारी दिनचर्या का अहम हिस्सा बन गया है। केवल मास्क ही नहीं बल्कि सैनिटाइजर और ग्लव्ज भी आज के समय में हमारी दिनचर्या का बहुत ही जरूरी हिस्सा बनते जा रहे हैं और मास्क की वजह से घर से बाहर निकलते समय महिलाओं या फिर लड़कियों के लिए लिपस्टिक लगाना एक परेशानी बन गई है। दरअसल, जब भी लिपस्टिक लगाने के बाद मास्क लगाओ तो हमेशा ही सारी लिपस्टिक मास्क पर लग जाती है और ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगता है।
और लिपस्टिक एक ऐसी चीज है, जो अधिकतर लड़कियों को पसंद होती है, मुझे भी लिपस्टिक (Lipstick) लगाना बहुत पसंद है लेकिन मेरे पास अधिकतर ग्लॉसी और मोइश्च फॉर्मूला (Moist Formula) युक्त लिपस्टिक है, जो मास्क के साथ बिल्कुल काम नहीं करती है। लेकिन केवल यही एक समस्या नहीं है क्योंकि मैट लिपस्टिक एक ऑप्शन है, जो मास्क के साथ चल सकता है लेकिन मुझे मैट लिपस्टिक लगाना भी बहुत अधिक पसंद नहीं है और इस वजह से मैं आपके लिए लिप टिंट लेकर आई हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि लिप टिंट (Lip Tint) को आप आसानी से मास्क के नीचे लगा सकते हैं और ये फैलता भी नहीं है और इसके बहुत से अन्य फायदे भी हैं।
इन कारणों से लिपस्टिक से बेहतर ऑप्शन है लिप टिंट – This is Why Lip Tint is Better than Lipstick in Hindi
दरअसल, ऐसे बहुत से कारण जिनकी वजह से लिपस्टिक की जगह लिप टिंट आपका गो टू प्रोडक्ट बन जाएगा। तो चलिए बिना कोई देरी किए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
– लिप टिंट को इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है। आपको केवल थोड़ा सा लिप टिंट लेना है और उसे अपने लिप्स पर लगाना है। इससे आपको नैचुरल लुक मिलता है और आपके होंठ भी सॉफ्ट रहते हैं।
– यदि आपको थोड़ा डार्क कलर चाहिए तो आपको थोड़ा अधिक लिप टिंट लगाना चाहिए। इससे आपको कलर पोप लुक मिलेगा और साथ ही बहुत हैवी भी महसूस नहीं होगा।
– लिप टिंट का इस्तेमाल आप अलग-अलग तरीकों से कर सकती हैं। उदाहरण के लिए आप इसे अपने गालों या फिर आईलिड्स पर भी लगा सकती हैं। साथ ही ऐसा करने में बहुत अधिक समय भी नहीं लगता है।
– यदि आपकी जूम कॉल या फिर वीडियो मीटिंग हो तो आप लिप टिंट का इस्तेमाल कर के फटाफट से तैयार हो सकते हैं। यहां तक कि अगर आपको बाहर भी जाना हो तो भी आपको अपने बैग में बहुत अधिक प्रोडक्ट को कैरी करने की जरूरत नहीं है बल्कि इसकी जगह आप केवल एक ही प्रोडक्ट रख सकती हैं।
– इसका एक अन्य फायदा ये है कि लिप टिंट का फॉर्मूला स्मज प्रूफ होता है और इस वजह से यदि आप इसे मास्क के नीचे लगाती हैं तो ये आपके मास्क पर नहीं लगता और आपके लिप्स को सॉफ्ट भी रखता है। आप लिप टिंट को लिप बाम की तरह भी लगा सकती हैं।
तो अगर आप अब भी ऐसे प्रोडक्ट की तलाश कर रहे हैं, जो मास्क के नीचे लगाए जा सकें तो आपको लिप टिंट को अपनी लिस्ट में जरूर एड कर लेना चाहिए।
POPxo की सलाह: MyGlamm की इन लिपस्टिक से दें खुद को खूबसूरत लुक।
27 Apr 2021
ADVERTISEMENT