ADVERTISEMENT
home / Make Up Products
इन कारणों से आपको भी करना चाहिए लिप लाइनर में इन्वेस्ट

इन कारणों से आपको भी करना चाहिए लिप लाइनर में इन्वेस्ट

मुझे लिपस्टिक (Lipstick) लगाना बहुत पसंद है और मैं हमेशा ही बिना लिप लाइनर (Lip Liner) का इस्तेमाल किए लिपस्टिक लगाती हूं। ब्यूटी मार्केट में आज के समय में लिक्विड लिपस्टिक छाई हुई हैं और इन्हें लगाते समय कभी भी लिप लाइनर की जरूरत महसूस ही नहीं होती है। हालांकि, समय के साथ मेरी तरह आपको भी एहसास होगा कि लिप लाइनर कभी आउट ऑफ ट्रेंड हुए ही नहीं। साथ ही लिपस्टिक की तरह लिप लाइनर में इन्वेस्ट करना और फैसला ले पाना काफी मुश्किल होता है लेकिन बाद में आप भी मेरी तरह इन्हें खरीदना और इस्तेमाल करना सीख जाएंगी। तो चलिए आपको आज हम अपने इस लेख में लिक्विड और सामान्य लिपस्टिक के साथ लिप लाइनर का इस्तेमाल करना सिखाएंगे।

लिप लाइनर इस्तेमाल करने के हैं कई फायदे – Lip Liner Pencil Benefits for fuller and pout lips in Hindi

पतले और अनईवन होंठों को शेप देने में मदद करे

हम सभी के होंठ (Lips) परफेक्ट शेप के नहीं होते हैं, कुछ के होंठ पतले होते हैं तो कुछ के अनईवन होते हैं। इस वजह से हम में से अधिकतर महिलाएं अपने होंठों से संतुष्ट नहीं होती हैं और ऐसे में ही लिप लाइनर बहुत काम आता है। इनकी मदद से आप अपने होंठों को शेप दे सकती हैं। आप नेचुरल से थोड़े डार्क लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं ताकि आपको डार्कर और डिफाइन्ड लिप्स मिलें।

लिपस्टिक अधिक समय तक टिकाए रखने में करता है मदद

हम सभी चाहते हैं कि हमारी लिपस्टिक अधिक समय तक टिकी रहे और इस वजह से आपको लिप लाइनर का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। अपनी लिपस्टिक को अधिक समय तक टिकाए रखने के लिए सबसे पहले अपने होठों की आउटलाइन करें और फिर पेंसिल या फिर लिप लाइनर से फिल करें। आप चाहें तो ब्रश भी लगा सकती हैं। इसके बाद लिपस्टिक लगाएं। ये लिप लाइनर बेस आपकी लिपस्टिक को अधिक समय तक टिकाए रखने में मदद करेगा।

ADVERTISEMENT

होंठों को दे वॉल्यूम

हर किसी को मोटे और फुलर लिप्स पसंद होते हैं। लिप लाइनर या फिर पेंसिल की मदद से आप फुलर पाउट पा सकती हैं। इसके लिए आपको अपने होंठों से थोड़ी दूर से लाइन बनानी चाहिए। ध्यान रखें कि आप लिपस्टिक से मिलते-जुलते कलर की ही पेंसिल का इस्तेमाल करें। सबसे पहले आप अपने अपर और लोअर लिप पर लाइनिंग कर लें और फिर इसे लाइनर से फिल कर लें। इसके बाद लिपस्टिक लगाएं। अधिक प्लंप इफेक्ट के लिए आप लिप ग्लॉस लगा सकती हैं।

https://hindi.popxo.com/article/benefits-of-washing-face-with-cold-water-in-hindi

लिक्विड लिपस्टिक को फैलने से रोके

आज के समय में रेगुलर लिपस्टिक के मुकाबले लिक्विड लिपस्टिक अधिक पॉपुलर है और इसे लगाना भी आसान होता है। साथ ही ये अधिक समय तक टिकी रहती है लेकिन इसका एक ही नुकसान है, यह साइड से फैल जाती है लेकिन यदि आप लिप लाइनर लगाने के बाद इसे लगाते हैं तो ये बाउंड्री का काम करता है और लिपस्टिक को फैलने से रोकने में मदद करता है। 

https://hindi.popxo.com/article/diy-korean-face-scrub-in-hindi

आपको मेट लिप्स देता है

मेट लिप्स आज के समय का सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले ब्यूटी ट्रेंड में से एक है और इसके लिए भी आप लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। लिप लाइनर में मेट फार्मूला होता है जो आपकी लिपस्टिक को टिकाए रखने में मदद करता है। आप चाहें तो पहले लिप लाइनर से आउटलाइन बनाने के बाद इससे ही अपने होंठों को फिल कर सकते हैं। ये आपको मेट फिनिश देगा और अधिक समय तक टिका रहेगा।

https://hindi.popxo.com/article/morning-face-routine-for-bright-and-tight-skin-in-hindi

ऐसे करें सही लिप लाइनर का चुनाव

लिप लाइनर बहुत सी वेराइटी में आता है और आप अपनी पसंद के अनुसार इनका चुनाव कर सकते हैं। पेंसिल लिप लाइनर बहुत ही अधिक इस्तेमाल किए जाते हैं। पेंसिल लिप लाइनर को आप शार्प करके भी इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही ये बहुत सी वेराइटी में उपलब्ध होता है और आप इन्हें अपनी पसंद के अनुसार खरीद सकती हैं। आप डार्क शेड या फिर अपने लिप्स के शेड से डार्क शेड के लिप लाइनर में इन्वेस्ट कर सकती हैं। 
POPxo की सलाह: MyGlamm के इन ब्यूटी प्रोडक्ट्स के साथ रखें अपनी त्वचा का खास ख्याल। 
06 Jun 2021

Read More

read more articles like this
good points

Read More

read more articles like this
ADVERTISEMENT